ePaper

ISRO: 72 घंटे बाद लॉन्च होगा अगली पीढ़ी का संचार उपग्रह,  इंटरनेट क्रांति, 6 अरब मोबाइल यूजर को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड

Updated at : 21 Dec 2025 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
lvm3 Satellite launching

lvm3 Satellite launching: 24 दिसंबर को लॉन्च होगा ISRO का ब्लू बर्ड ब्लॉक

ISRO: दुनिया भर में स्मार्टफोन तक हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड पहुंचेगा. इसरो आगामी 24 दिसंबर को श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से ब्लूबर्ड-6 संचार उपग्रह को  लॉन्च करने वाला है. ISRO का LVM3 मिशन ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को लॉन्च करेगा. इस अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह से इंटरनेट में क्रांति आ सकती है. इससे दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन तक हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड पहुंचेगा.

विज्ञापन

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के आगामी एलवीएम3 एम6 मिशन के तहत 24 दिसंबर को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया जाएगा. यह मिशन अमेरिका में स्थित एएसटी स्पेस मोबाइल के साथ हुए व्यापारिक समझौते का हिस्सा है. इस ऐतिहासिक मिशन के तहत अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह को तैनात किया जाएगा, जिसे दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन तक हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड पहुंचेगा. इसे इसी पर्पस के लिए डिजाइन किया गया है. एएसटी स्पेसमोबाइल (एएसटी एंड साइंस, एलएलसी) पहला और अकेला अंतरिक्ष-आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क विकसित कर रहा है, जो सीधे स्मार्टफोन के माध्यम से सुलभ है और वाणिज्यिक और सरकारी दोनों अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है.

दूर होगी कनेक्टिविटी की समस्या

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा- हम आज करीब छह अरब मोबाइल उपभोक्ताओं को हो रही कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने और उन अरबों लोगों तक ब्रॉडबैंड सुविधा पहुंचाने के मिशन पर हैं जो अब भी इंटरनेट से जुड़े नहीं हैं. एएसटी स्पेसमोबाइल ने सितंबर 2024 में पांच उपग्रह- ब्लू बर्ड 1-5 लॉन्च किए थे, जो अमेरिका और कुछ अन्य चुनिंदा देशों में निरंतर इंटरनेट कवरेज को सक्षम बनाते हैं. अमेरिका में स्थित इस कंपनी ने अपने नेटवर्क सपोर्ट को और मजबूत करने के लिए इसी तरह के और उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है तथा इसके लिए दुनिया भर के 50 से अधिक मोबाइल ऑपरेटर के साथ साझेदारी की है.

24 घंटे मिलेगा हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड

आगामी मिशन के तहत एएसटी स्पेसमोबाइल अपने अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसे 24 घंटे दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन तक हाई-स्पीड सेल्युलर ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है. इसरो के अनुसार, यह मिशन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और एएसटी स्पेसमोबाइल (एएसटी एंड साइंस, एलएलसी) के बीच हुए समझौते के तहत एक समर्पित वाणिज्यिक प्रक्षेपण होगा. न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड, बेंगलुरु में स्थित इसरो की वाणिज्यिक शाखा है. ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन वैश्विक लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में उपग्रहों के समूह का हिस्सा है जिसका उद्देश्य उपग्रह के माध्यम से सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करना है. (इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola