Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, गिरेगी बिजली, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

कुछ राज्योें में बारिश का अलर्ट (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है. जानें वेदर अपडेट यहां.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 फरवरी को उत्तराखंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इसके अलावा 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में जबकि 20 और 23 फरवरी को केरल और माहे में गरज और बिजली गिरने की आशंका है.

विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं 22 से 24 फरवरी के बीच उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन

बंगाल और झारखंड में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड में गरज-चमक व बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 23 और 24 फरवरी को ओडिशा के कुछ इलाकों में भी गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : क्या राजस्थान में होगी बारिश? जानें मौसम विभाग ने क्या बताया

न्यूनतम तापमान के बारे में विभाग ने क्या दी जानकारी

1. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.

2. अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इसके बाद के 4 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

3. अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इसके बाद के 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

4. अगले 2 दिनों में गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ सकता है. इसके बाद के 5 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola