महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: राजा वडिंग बोले- 140 करोड़ लोगों का मुद्दा है; राहुल गांधी निकालेंगे यात्रा

Updated:
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि चीनी, चावल, प्याज जैसी रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं. राहुल गांधी जल्द ही इस मुद्दे को लेकर यात्रा निकालेंगे.

विज्ञापन

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बढ़ती महंगाई अब देश के 140 करोड़ लोगों से जुड़ा मुद्दा बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी, चावल, प्याज और जीरे जैसी रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं.

विज्ञापन

चीनी 70 की, ब्लैक में 90 रुपये तक बिक रही

राजा वड़िंग ने कहा कि चीनी की कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि कई जगह यह ब्लैक में 90 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आम आदमी इतनी महंगाई में कहां जाए. उनका कहना था कि सिर्फ चीनी ही नहीं, बल्कि चावल, जीरा और प्याज जैसी जरूरी चीजों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं.

पेट्रोल सस्ता होने का वादा भी नहीं हुआ पूरा

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दावा किया गया था कि गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में होगा, जिससे पेट्रोल सस्ता हो जाएगा. लेकिन हकीकत यह है कि पेट्रोल आज भी महंगा है. उन्होंने कहा कि महंगे पेट्रोल का असर लोगों की जेब के साथ-साथ उनके वाहनों पर भी पड़ रहा है.

जनता के लिए कर रहे हैं विरोध

राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन जनता के हित में किया जा रहा है. उनके मुताबिक, महंगाई ने आम लोगों का घर चलाना मुश्किल कर दिया है और इसी मुद्दे को लेकर पार्टी सड़क पर उतरी है.

राहुल गांधी निकालेंगे यात्रा

उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जल्द इस मुद्दे को लेकर एक यात्रा निकालेंगे. राजा वड़िंग ने कहा, "राहुल गांधी यहां आएंगे और यात्रा निकालेंगे. यही इस समय सबसे बड़ा मुद्दा है." पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में महंगाई के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola