शतचंडी महायज्ञ को लेकर धार्मिक अनुष्ठान हुए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 12:07 AM
फोटो फाइल 24आर-जी-पूजन करते यजमान व पूजा कराते पुजारी.रामगढ़. गोलपार पुरनी मंडप में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में दूसरे दिन रविवार को हवन व पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यज्ञाचार्य संतोष कुमार पांडेय व सहयोगी आचार्य रामचरित पांडेय, मुरलीधर पांडेय, रामनरेश पांडेय व उपेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. कथा […]
फोटो फाइल 24आर-जी-पूजन करते यजमान व पूजा कराते पुजारी.रामगढ़. गोलपार पुरनी मंडप में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में दूसरे दिन रविवार को हवन व पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यज्ञाचार्य संतोष कुमार पांडेय व सहयोगी आचार्य रामचरित पांडेय, मुरलीधर पांडेय, रामनरेश पांडेय व उपेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. कथा वाचक व्यास कुमार पांडेय ने श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया. 29 मई को मां दुर्गा, मां अन्नपूर्णा, मां बंगलामुखी, श्री गणेश भगवान, श्री सिंदूर बजरंग बली की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण किया जायेगा. 30 मई रात में जागरण व 31 मई को हवन, पूर्णाहुति के साथ भंडारा का आयोजन किया जायेगा. महायज्ञ को लेकर कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, सचिव जवाहरलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वर्मा, गणेश झा आदि लगे हुए हैं. मौके पर भगवान सिंह, मीना सिंह, विश्वनाथ, राधिका देवी, रामनिवास अग्रवाल, माया देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










