Ramgarh: कदाचार मुक्त नीट परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक, दिये कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ramgarh: रामगढ़ के उपायुक्त ने NEET 2026 परीक्षा के निष्पक्ष और कदाचार मुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, निगरानी और समन्वय से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

उपायुक्त ने कहा कि नीट एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा है. इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं. परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता व सख्ती के साथ सुनिश्चित की जाए. बैठक में बताया गया कि रामगढ़ जिले में नीट परीक्षा 2026 के लिए कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय रामगढ़, केंद्रीय विद्यालय बरकाकाना एवं आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ शामिल हैं.

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश व बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अभ्यर्थियों के सुगम व व्यवस्थित प्रवेश हेतु पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती करने को कहा गया. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

भौतिक सत्यापन कर निगरानी रखने के निर्देश

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा परीक्षा के दिन समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, स्थापना उपसमाहर्ता रीना कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, केंद्र अधीक्षकों सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

प्रभात खबर की खबर का असर, पतरातू में अवैध बालू परिवहन पर तीन ट्रैक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी

Ramgarh: मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगेगा लगाम, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola