रामगढ़ में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, महिला उद्यमियों को मिलेगा 10 लाख तक का लाभ

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम उपस्थित विधायक, उपायुक्त व अन्य : Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत रामगढ़ की महिला उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए 10 लाख रुपये तक का अनुदान और विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विज्ञापन

रामगढ़. झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तीकरण व ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी व डीडीसी आशीष अग्रवाल मौजूद थे.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज ने सखी मंडल दीदियों व महिला उद्यमियों से संवाद कर उनके व्यवसाय और समस्याओं की जानकारी ली.

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा कार्यक्रम

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. इसके लिए मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीक, वित्तीय मदद व बाजार संपर्क उपलब्ध कराना जरूरी है. जिला प्रशासन महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें खाली, 13 सितंबर को सीधे नामांकन का मौका

छोटे उद्योगों से परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही महिलाएं

विधायक ममता देवी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में हुनर और कार्यकुशलता है. सखी मंडल की दीदियां छोटे उद्योगों के माध्यम से परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं. यह कार्यक्रम महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें सफल उद्यमी बनाने में सहायक होगा.

150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का होगा चयन

कार्यक्रम के तहत जिले व राज्य भर से 150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का चयन किया जायेगा. चयनित उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक का अनुदान व ब्याज-मुक्त ऋण दिया जायेगा.

आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क देगा व्यक्तिगत मार्गदर्शन

आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क की विशेषज्ञ टीम द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन, व्यावसायिक प्रशिक्षण व इनक्यूबेशन सहायता दी जायेगी. साथ ही बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग, आधुनिक उपकरण, नेटवर्किंग व सरकारी योजनाओं से लिंकेज में सहायता मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बिरसा की जन्मभूमि खूंटी के 19 साल पूरे, इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से बनी अलग पहचान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola