रामगढ़ में जनता दरबार में आवेदन, दो दिन बाद मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट; आशा देवी को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

आशा देवी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपते सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश पर आशा देवी को उनके पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो दिनों के भीतर सौंप दी गई. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत.

विज्ञापन

रामगढ़. जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज के समक्ष जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों में आवेदिका को पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गयी.

विज्ञापन

कई माह से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए परेशान थीं आशा देवी

कुरूम, छतरमांडू, रामगढ़ निवासी आशा देवी के पति चिंटू महली का निधन 25 मार्च को सदर अस्पताल रामगढ़ में हुआ था. निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया था. पोस्टमार्टम के कई माह बीत जाने के बावजूद आशा देवी को अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पायी थी, जिससे वह परेशान थीं.

ये भी पढ़ें: झारखंड के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें खाली, 13 सितंबर को सीधे नामांकन का मौका

जनता दरबार में दिया आवेदन

समस्या के समाधान के लिए आशा देवी ने आठ सितंबर को उपायुक्त के समक्ष आयोजित जनता दरबार में आवेदन देकर अपने पति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. आवेदन मिलने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

दो दिनों में उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट

उपायुक्त के निर्देश पर आशा देवी को उनके पति चिंटू महली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गयी. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने आशा देवी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी.

जनता दरबार से आमजनों को मिल रहा लाभ

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रक्रिया को बल मिला है. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पूजा पंडालों में बिजली सुरक्षा के सख्त निर्देश, दो अर्थिंग अनिवार्य; ऊर्जा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola