सयाल डी परियोजना में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की सभा, 12वें वेतन बोर्ड के गठन को लेकर संघर्ष का ऐलान
आयोजित सभा के यूनियन के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सीसीएल सयाल परियोजना में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ने सभा कर कोयला मजदूरों के हितों और 12वें वेतन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर संघर्ष का संकल्प लिया.
उरीमारी से सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट
उरीमारी(रामगढ़). सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की सयाल डी परियोजना के पिट ऑफिस के समक्ष शुक्रवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की ओर से सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता प्रसन्न कुमार कुंदन ने की, जबकि संचालन जगदीश प्रसाद ने किया.
संगठन को मजबूत करने का आह्वान
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2026 में संगठन की सदस्यता को मजबूत करने के साथ-साथ कोयला मजदूरों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर यूनियन लगातार संघर्ष करेगी. मजदूरों से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक श्रमिकों को यूनियन से जोड़ने का आह्वान किया गया.
12वें वेतन बोर्ड के गठन का मुद्दा
वक्ताओं ने कहा कि 12वें वेतन बोर्ड के गठन को लेकर संगठन अपनी आवाज बुलंद करेगा. इसके साथ ही कोयला मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी यूनियन लगातार संघर्ष करेगी.
चार श्रम कानूनों पर चर्चा
सभा में चार श्रम कानूनों को लेकर भी चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों व सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. कोयला मजदूरों के हितों से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाया जायेगा.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में SC/ST परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख से कम आय वाले होंगे पात्र
प्रबंधन स्तर पर समस्याओं के समाधान की मांग
वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं का समाधान प्रबंधन स्तर पर कराया जाना चाहिए. इसके लिए यूनियन के पदाधिकारी मजदूरों को एकजुट कर उनके हित में संघर्ष जारी रखेंगे.
मजदूरों की एकजुटता को बताया ताकत
वक्ताओं ने मजदूरों की एकजुटता को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. मजदूरों के हित में संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है.
सभा को विंध्याचल बेदिया, राजगिरी चौधरी, जेपीएन सिन्हा, भोला प्रसाद, विनोद कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, लखेंद्र राय व सदानंद प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर जुगल प्रसाद, विकास कुमार, अरविंद कुमार, अनूप कुमार, नवीन कुमार राणा, राजकुमार प्रसाद व अभिमन्यु मुख्य रूप से मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: उरीमारी के गुरुकुल स्कूल में SBI ने करायी ड्राइंग प्रतियोगिता, नन्हे बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए