रामगढ़ में SC/ST परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद, 5 लाख से कम आय वाले होंगे पात्र
प्रतीकात्मक फोटो
रामगढ़ में एससी/एसटी वर्ग के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए डॉ अंबेडकर मेडिकल एड स्कीम के तहत 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
रामगढ़. जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जरूरतमंद नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज में वित्तीय राहत देने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के डॉ अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा डॉ आंबेदकर मेडिकल एड स्कीम (रिवाइज्ड-2026) का संचालन किया जा रहा है.
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पहल शुरू की गयी है.
5 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवार होंगे पात्र
योजना के तहत ऐसे परिवार पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है और वे एससी/एसटी वर्ग से संबंधित हैं. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.
कैंसर, हृदय रोग और किडनी समेत इन बीमारियों में मिलेगी मदद
योजना के तहत हृदय रोग, कैंसर, किडनी व अंग प्रत्यारोपण, ब्रेन सर्जरी व अन्य गंभीर असाध्य रोगों के इलाज के लिए सहायता का प्रावधान है.
इसका उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी मरीज को गंभीर बीमारी के इलाज से वंचित होने से बचाना है. आर्थिक सहायता सीधे पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी.
पात्र नागरिक कर सकते हैं आवेदन
जिला कल्याण पदाधिकारी रामगढ़ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर योजना की गाइडलाइंस जारी कर दी गयी हैं. जिले के सभी पात्र व जरूरतमंद नागरिक योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, महिला उद्यमियों को मिलेगा 10 लाख तक का लाभ
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए