हाथियों ने फसलें रौंदी, किसानों को लाखों का नुकसान

हाथियों ने फसलें रौंदी, किसानों को लाखों का नुकसान
गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. बीती रात 14 हाथियों के झुंड ने तोयर गांव में उत्पात मचाते हुए किसानों की तैयार मक्का फसल को बर्बाद कर दिया. घटना से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात जंगल से निकलकर गांव के खेतों में पहुंच गया. इस दौरान उपेंद्र महतो, सूखेश्वर महतो, हेमलाल महतो, कजरु महतो समेत अन्य किसानों की पांच एकड़ भूमि में लगे मक्का की फसल को खाते हुए रौंद डाला. किसानों ने बताया कि इस घटना से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. हाथियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मशाल, टॉर्च और पटाखों के सहारे उन्हें भगाने के लिए जुटे, लेकिन डर से हाथी तक नहीं गये. काफी प्रयास के बाद हाथियों का झुंड दूसरे क्षेत्र की ओर चला गया. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का लगातार आना-जाना बना हुआ है. इससे लोगों में दहशत है. किसानों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति मुआवजा देने तथा हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










