Hero Glamour X या Bajaj Freedom: कौन-सी 125cc बाइक डेली अप-डाउन के लिए बेस्ट?

Updated:
विज्ञापन
Hero Glamour X vs Bajaj Freedom (Pic: Hero & Bajaj)

Hero Glamour X vs Bajaj Freedom (Pic: Hero & Bajaj)

Hero Glamour X और Bajaj Freedom में से कौन-सी 125cc बाइक आपके लिए बेहतर है? इस तुलना में जानें दोनों के इंजन, परफॉर्मेंस, शानदार फीचर्स और कीमत का अंतर. अपनी बजट में बेस्ट बाइक चुनें.

विज्ञापन

भारतीय ऑटोमोबाइल टू-व्हीलर मार्केट में 125 सीसी वाली बाइकों का क्रेज शुरुआत से ही काफी ज्यादा रही है. कम बजट वालों के लिए कंपनियां इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक धांसू ऑप्शन लेकर आती हैं. यदि आपने भी 125cc मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान किया है और आपके दिमाग में Hero Glamour X और Bajaj Freedom को लेकर कंफ्यूजन है, तो यह आर्टिकल आपके काम की है. दोनों बाइकों की तुलना करेंगे और जानेंगे कि आपके लिए बजट में कौन-सी बेहतर होगी. चलिए जानते हैं.

Hero Glamour X vs Bajaj Freedom: इंजन और परफॉर्मेंस 

हीरो ग्लैमर एक्स और बजाज फ्रीडम दोनों गाड़ियों में जबरदस्त इंजन और परफॉर्मेंस का ऑप्शन मिलता है. सबसे पहले बात ग्लैमर एक्स की करें, तो उसमें 124.7cc का 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 8,250 rpm पर 11.4 bhp की ताकत और 6500 rpm पर 10.5 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है, जिससे फ्यूल एफीसिएंशी बेहतर मिलती है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलते हैं. 

वहीं, बजाज फ्रीडम 125 में कंपनी की ओर से 124.8cc 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन ऑफर किए जाते हैं. यह इंजन 8000 rpm पर 9.5 ps की ताकत और 5000 rpm पर 9.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

Hero Glamour X vs Bajaj Freedom: फीचर्स 

हीरो ग्लैमर एक्स की सबसे खास बात है कि इसमें क्रूज कंट्रोल सिस्टम लगा है, जो आमतौर पर कारों में मिलती है. इसके अलावा थ्री राइड मोड (इको, रोड & पावर), हाई-टेक कलर एलसीडी क्लस्टर डिजिटल डिस्प्ले (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), SMS एंड कॉल अलर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, i3S आइडल स्टार्ट/स्टॉप बटन, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी इंडिकेटर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

ये भी पढ़ें: Bajaj Platina vs Hero Splendor: डेली आने-जाने के लिए कौन-सी बाइक बेहतर? खरीदने से पहले जान लें

वहीं, बजाज फ्रीडम 125 में कनेक्टिविटी के तौर पर डिजिटल ब्लूटूथ स्पीडोमीटर मिलता है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम फ्यूल एफीसिएंशी, कॉलर आईडी, मिस्ड कॉल अलर्ट, फोन बैटरी लेवल शो करता है. इसके अलावा एलईडी हेडलैंप एंड टेललैंप सेटअप दिया गया है.

Hero Glamour X vs Bajaj Freedom: कीमत 

कीमत की बात करें, तो हीरो ग्लैमर एक्स ड्रम ब्रेक की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 88,517 रुपये है, जबकि हीरो ग्लैमर एक्स डिस्क ब्रेक की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 96,836 रुपये है.

वहीं, बजाज फ्रीडम 125 NG04 ड्रम LED की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1,04,058 रुपये है. Bajaj Freedom NG04 डिस्क LED की 1,17,499 रुपये तय की गई है.

Hero Glamour X vs Bajaj Freedom: किसे खरीदें?

यदि आप कम कीमत में बेहतर इंजन और मॉडर्न फीचर्स चाहिए तो हीरो ग्लैमर एक्स को अपने घर ला सकते हैं, जबकि कनेक्टिविटी के मामले में आप फ्रीडम को चुन सकते हैं. हालांकि, बजाज की इस गाड़ी की कीमत हीरो के मुकाबले अधिक है. 

ये भी खरीदें: Royal Enfield Classic 650 के सामने Honda CB500 कहां टिकेगी? देखें दोनों बाइकों के बीच कंपैरिजन



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola