2027 Kawasaki Ninja 300 भारत में हुई लॉन्च, जानें अब कितनी बदली कीमत और क्या हैं फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
2027 Kawasaki Ninja 300 (Photo: kawasaki-india.com)

2027 Kawasaki Ninja 300 (Photo: kawasaki-india.com)

कावासाकी ने भारतीय बाजार में 2027 Ninja 300 को नई कीमत के साथ पेश किया है. बाइक का स्पोर्टी स्टाइल, ट्विन-सिलेंडर इंजन और जरूरी राइडिंग फीचर्स पहले जैसे ही बरकरार हैं. इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी कीमत है.

विज्ञापन

जापानी टू-व्हीलर कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी 2027 Kawasaki Ninja 300 को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये रखी गई है. नई Ninja 300 की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले 17,000 रुपये ज्यादा हो गई है. हालांकि, कीमत बढ़ने के अलावा इस नए मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

2027 Kawasaki Ninja 300: डिजाइन

  • 2027 Kawasaki Ninja 300 का डिजाइन पहली ही नजर में इसे बड़ी और दमदार स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक देता है. 
  • इसके फ्रंट में ZX-6R से लिए गए ड्यूल प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं. वहीं, ZX-10R से इंस्पायर्ड फ्लोटिंग विंडस्क्रीन इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाती है.
  • पीछे की तरफ दिया गया शार्प और मिनिमलिस्ट टेल सेक्शन बाइक को प्रीमियम और मॉडर्न फिनिश देता है.
  • कंपनी ने 2027 Kawasaki Ninja 300 को फिलहाल सिर्फ Lime Green कलर ऑप्शन में पेश किया है.

2027 Kawasaki Ninja 300: इंजन और परफॉर्मेंस

  • 2027 Kawasaki Ninja 300 में पहले की तरह 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन DOHC 8-वाल्व सेटअप के साथ आता है. 
  • इसमें डुअल थ्रॉटल वाल्व टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ZX-10R और ZX-6R जैसी बड़ी स्पोर्ट्स बाइक्स में भी देखने को मिलती है. 
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इंजन 11,000rpm पर 38.4bhp की पावर और 10,000rpm पर 26.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • इसमें इंजन की पावर 6-स्पीड गियरबॉक्स के जरिए पिछले पहिए तक पहुंचती है. 
  • बाइक में वेट मल्टी-डिस्क क्लच दिया गया है, जो असिस्ट और स्लिपर क्लच टेक्नोलॉजी के साथ आता है. 

2027 Kawasaki Ninja 300: सस्पेंशन और ब्ब्रेकिंग

  • 2027 कावासाकी निंजा 300 में मजबूत ट्यूबलर डायमंड स्टील फ्रेम दिया गया है. 
  • आगे की तरफ 37mm का टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन मिलता है, जिसमें 120mm का ट्रैवल है. वहीं, पीछे Uni-Trak मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिसे 5 लेवल तक एडजस्ट किया जा सकता है.
  • ब्रेकिंग की बात करें तो इसके आगे और पीछे दोनों तरफ पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. 
  • फ्रंट में 290mm का डिस्क ब्रेक डुअल-पिस्टन कैलिपर के साथ आता है, जबकि रियर में 220mm का डिस्क ब्रेक भी डुअल-पिस्टन कैलिपर के साथ मिलता है. 
  • वहीं, बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिनमें ट्यूबलेस टायर लगाए गए हैं.

2027 Kawasaki Ninja 300: इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

2027 Kawasaki Ninja 300 का मीटर काफी आसान और काम है. इसमें एनालॉग टैकोमीटर के साथ मल्टी-फंक्शन LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, समय, फ्यूल लेवल, दो ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और इकोनॉमिकल राइडिंग इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारी एक ही जगह दिख जाती है.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च से पहले जानिए Honda ADV 160 की 5 खूबियां, क्यों है यह स्कूटर सबसे अलग?


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola