Photos: कहीं सुकून, कहीं संघर्ष... 6 तस्वीरों में देखें दिल्ली की बारिश

Updated:
1 / 7
दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने सड़कों से लेकर संसद तक दस्तक दी है. पिता का कंधा, बारिश में ड्यूटी करते सुरक्षाकर्मी, जलभराव और स्कूल जाते बच्चों की ये 6 तस्वीरें मानसून के अलग-अलग रंग दिखाती हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश के बीच संसद के पास सुरक्षाकर्मी (फोटो : IANS)

दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने सड़कों से लेकर संसद तक दस्तक दी है. पिता का कंधा, बारिश में ड्यूटी करते सुरक्षाकर्मी, जलभराव और स्कूल जाते बच्चों की ये 6 तस्वीरें मानसून के अलग-अलग रंग दिखाती हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
बारिश में पिता का कंधा बना सबसे सुरक्षित सहारा
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश में पिता का कंधा बना सबसे सुरक्षित सहारा

दिल्ली में तेज बारिश के बीच एक पिता अपने बच्चे को कंधों पर बैठाकर सुरक्षित रास्ता तय करता दिखा. मूसलाधार बारिश में यह दृश्य हर मुश्किल के बीच परिवार की जिम्मेदारी और भरोसे की कहानी बयां करता है.

3 / 7
बारिश के बीच ड्यूटी करता सुरक्षाकर्मी
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश के बीच ड्यूटी करता सुरक्षाकर्मी

मूसलाधार बारिश के बावजूद सुरक्षा कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे. मौसम चाहे जैसा भी हो, राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था बिना रुके जारी रही.

4 / 7
तालाब बनी सड़कें
फुल स्क्रीन में देखें

तालाब बनी सड़कें

सुबह की तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. सड़क पर जमे पानी के बीच वाहन धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते नजर आए.

5 / 7
बारिश के बीच नहीं रुकती पढाई
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश के बीच नहीं रुकती पढाई

झमाझम बारिश के बीच लोग एक-दूसरे का सहारा बनकर अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते रहे. मानसून की फुहारों ने शहर की रफ्तार जरूर धीमी की, लेकिन कदम नहीं रुके.

6 / 7
बारिश में भी स्कूल का सफर नहीं रुका
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश में भी स्कूल का सफर नहीं रुका

तेज बारिश के बीच एक व्यक्ति स्कूली बच्चे को छाते की ओट देकर सुरक्षित ले जाता दिखा. मौसम की चुनौती के बावजूद रोजमर्रा की जिम्मेदारियां पहले की तरह निभाई जाती रहीं.

7 / 7
रेनकोट की ओट में बचपन की मुस्कान
फुल स्क्रीन में देखें

रेनकोट की ओट में बचपन की मुस्कान

मूसलाधार बारिश के बीच एक बाइक सवार ने प्लास्टिक रेनकोट से अपने साथ बैठे बच्चे को भीगने से बचाने की कोशिश की. बारिश के इस मौसम में सुरक्षा और अपनापन एक ही फ्रेम में नजर आया.

विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola