देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन
देव आनंद और उनके बेटे सुनील आनंद, फोटो- इंस्टाग्राम

देव आनंद और उनके बेटे सुनील आनंद, फोटो- इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. 70 वर्ष से अधिक आयु के सुनील आनंद को लंदन में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी मृत्यु से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिवंगत देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, सुनील आनंद की उम्र 70 वर्ष से अधिक थी. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह लंदन के एक अस्पताल में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया. हालांकि परिवार की ओर से अभी कंफर्मेशन आना बाकी है.

गौरतलब है कि इसी अस्पताल में साल 2011 में देव आनंद ने भी अपनी अंतिम सांस ली थी. सुनील आनंद के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है.

View on Instagram

सुनील आनंद का परिवार

सुनील आनंद का जन्म देव आनंद और एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के घर हुआ था. बचपन से ही वह फिल्मी माहौल में पले-बढ़े और उनका रिश्ता हिंदी सिनेमा के कई बड़े नामों से रहा. उनके चाचा चेतन आनंद और विजय आनंद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक रहे हैं. इसके अलावा उनके रिश्तेदारों में निर्देशक केतन आनंद, विवेक आनंद, अभिनेता-निर्देशक शेखर कपूर, नीलू और अरुणा जैसे नाम शामिल हैं. नीलू की शादी एक्टर नवीन निश्चल से हुई थी, जबकि अरुणा की शादी दिग्गज एक्टर बलराज साहनी के बेटे परीक्षित साहनी से हुई थी.

एक्टिंग में नहीं मिली पिता जैसी सफलता

सुनील आनंद ने अमेरिका की अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वॉशिंगटन डीसी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता देव आनंद की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया. साल 1984 में उन्होंने फिल्म 'आनंद और आनंद' से बतौर अभिनेता डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ राखी, स्मिता पाटिल और बिस्वजीत चटर्जी जैसे कलाकार भी नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. डेब्यू फिल्म के बाद सुनील ने 'कार थीफ', 'मैं तेरे लिए' और 'मास्टर' जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, वह अपने पिता देव आनंद जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए.

पिता देव आनंद के निधन के बाद संभाली नवकेतन फिलम्स

साल 2011 में देव आनंद के निधन के बाद सुनील आनंद ने अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिलम्स की जिम्मेदारी संभालने की कोशिश की. साल 2012 में उन्होंने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'Vagator Mixer' की घोषणा की थी. बताया गया था कि यह फिल्म गोवा में चलने वाले ड्रग रैकेट जैसे मुद्दे पर आधारित होगी.


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola