"किसने सोचा था...": मां प्रियंका चोपड़ा का हिट गाना 'तूने मारी एंट्रियां' देखती दिखीं बेटी मालती, वायरल हुआ Cute मोमेंट

Updated:
विज्ञापन
मां प्रियंका चोपड़ा का हिट गाना 'तूने मारी एंट्रियां' देखती दिखीं बेटी मालती, फोटो इंस्टाग्राम

मां प्रियंका चोपड़ा का हिट गाना 'तूने मारी एंट्रियां' देखती दिखीं बेटी मालती, फोटो इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन साल की बेटी मालती मैरी का एक क्यूट मोमेंट शेयर किया. फोटो में मालती टीवी पर अपनी मां की फिल्म 'गुंडे' का सुपरहिट गाना देखती नजर आ रही हैं. जानिए फैन्स का इस पर क्या रिएक्शन आया.

विज्ञापन

Priyanka Chopra Malti: प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम में अपने फैंस के साथ परिवार का एक प्यारा पल शेयर किया. उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी मालती मैरी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां की एक मशहूर फिल्म गुंडे का गाना 'तूने मारी एंट्रियां’ देख रही हैं. इस समय प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हैं.

इस खास मोमेंट को शेयर करते हुए 44 वर्षीय एक्ट्रेस ने लिखा, “किसने सोचा होगा?”.

What Was in the Post: क्या था पोस्ट में 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की. फोटो में मालती सोफे पर बैठकर टीवी देखती नजर आ रही थी. खास बात यह थी कि वह कोई कार्टून नहीं देख रही थीं, बल्कि टीवी स्क्रीन पर अपनी मां प्रियंका का गाना ‘तूने मारी एंट्रीयां’ चल रहा था. मालती बड़े ध्यान से गाना देख रही थीं और ऐसा लग रहा था कि वह अपनी मां को स्क्रीन पर देखकर काफी खुश थीं.

Image

इस खास पल को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को भी टैग किया. इससे ऐसा लगा कि निक भी मालती के साथ यह गाना देख रहे थे. प्रियंका ने पोस्ट के साथ लिखा, “किसने सोचा था,” और इसके साथ रोते हुए चेहरे और लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए.

fans Reacted on Her Post: फैंस का आया रिएक्शन

एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने मालती और उनकी दादी मधु चोपड़ा की एक प्यारी झलक भी दिखाई. तस्वीर में दादी और पोती छत पर साथ समय बिताती और घूमती नजर आईं.

Image

प्रियंका की इस पोस्ट पर फैन्स ने भी खूब प्यार लुटाया. एक फैन ने लिखा कि मालती को देखकर उनकी दादी को बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा होगा. वहीं, दूसरे ने कहा कि मालती इस पल का पूरा आनंद ले रही है.

एक अन्य फैन ने उसे बेहद प्यारा बताया. एक फैन ने प्रियंका से यह भी कहा कि वह मालती का रिएक्शन भी शेयर करें, जब वह अपनी मां को देख रही हो.

About Film Gunde: गुंडे फिल्म के बारे में

प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म गुंडे की कहानी  दो अनाथ दोस्तों की है, जो कोलकाता में कोयले की तस्करी के जरिए अपना एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लेते हैं. लेकिन बाद में प्यार और दुश्मनी उनके रिश्ते और दोस्ती के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.

2014 में रिलीज हुई एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. फिल्म का गाना ‘तूने मारी एंट्रीयां’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था. इसे बप्पी लाहिड़ी, केके, नीति मोहन और विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी थी.

Priyanka Chopra Work Front: प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ से इंडियन सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. करीब ₹1,000 करोड़ के बजट में बन रही ‘वाराणसी’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है.

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के पहले पोस्टर में उन्हें साड़ी पहने हुए बंदूक के साथ गुंडों का सामना करते हुए दिखाया गया था. करीब आठ साल के लंबे अंतराल के बाद प्रियंका की भारतीय फिल्मों में वापसी हो रही है. ऐसे में फैंस महेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. फिलहाल ‘वाराणसी’ की शूटिंग और प्रोडक्शन का काम जारी है और फिल्म के अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

यह  भी पढ़ें: SS Rajamouli की 'Varanasi' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ दिखे निक जोनास और बेटी मालती


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola