Bigg Boss 20 X Review: Aman पर फूटा फैंस का गुस्सा, यंग DSA की निकली सच्चाई, जानें X यूजर्स के रिएक्शन
Bigg Boss 20 X Review, फोटो- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 के घर में नया ड्रामा! काजी-उदिति की मजेदार बातचीत, अमन का गुस्सा और यंग डीएसए पर उठे सवालों ने सोशल मीडिया (X) पर तहलका मचा दिया है. जानिए दर्शकों को और क्या-क्या पसंद (और नापसंद) आ रहा है.
Bigg Boss 20 X Review: बिग बॉस 20 के घर में हर दिन कोई न कोई ऐसा मोड़ देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है. कभी कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और नोकझोंक लोगों का ध्यान खींचती है, तो कभी किसी का गुस्सा दर्शकों को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर देता है. हालिया एपिसोड के बाद भी कुछ ऐसे ही पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चर्चा में रहे. काजी तौकीर और उदिति सिंह की बातचीत से लेकर अमन के गुस्से और यंग डीएसए को लेकर सामने आई प्रतिक्रियाओं तक, दर्शकों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी राय रखी.
काजी-उदिति की बातचीत पर यूजर्स ने लिए मजे
एपिसोड में काजी तौकीर और उदिति सिंह की रात के समय हुई बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा. उदिति ने काजी को छेड़ते हुए कहा कि उन्होंने नॉमिनेशन के दौरान उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. इस पर काजी ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह सातवीं क्लास की लड़की जैसी लग रही हैं.
">Them n there never ending night conversation. 😂
— Siya (@Coffeeiology6) September 22, 2026
Uditi teasing Qazi “you didn't save me from nomination.”
Qazi in his qaziness “tum 7th grade Ki ladki lag rahi Ho”
Well, they're losing there weight n mind.😂#QaziTouqeer • #BiggBoss20 • #BB20 pic.twitter.com/oZ9auoxWw4
दोनों की इस बातचीत को लेकर एक X यूजर ने लिखा, “उनकी कभी न खत्म होने वाली रात की बातचीत. उदिति काजी को छेड़ रही हैं कि तुमने मुझे नॉमिनेशन से नहीं बचाया.” वहीं, पोस्ट में आगे काजी के डायलॉग का भी जिक्र किया गया. यूजर ने दोनों की इस बातचीत को मजेदार अंदाज में पेश किया.
काजी और उदिति की इस बॉन्डिंग पर कुछ दर्शक जहां मजे लेते दिखे, वहीं कुछ ने इसे बिग बॉस के घर में बन रहे नए समीकरण के तौर पर भी देखा.
अमन के गुस्से ने भी खींचा ध्यान
दूसरी तरफ अमन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने गुस्से वाले अंदाज में लिखा, “Never seen a bigger rage-baiter than Aman.” यानी यूजर को लगा कि अमन का व्यवहार लोगों को जानबूझकर उकसाने वाला है. इसी कमेंट में कानिका का भी जिक्र किया गया और बिग बॉस से अमन को बाहर करने की मांग की गई.
">Wtfff amannn 😭
— Aaryan . Kelvinn👑 (@Kig__x76331) September 21, 2026
Never seen a bigger rage-baiter than Aman 😭, Kanika
Bigg Boss 20 se iss ko nikalo
Qazi Touqeer ,Scout #QaziTouqeer #AmanGandhi #BiggBoss20 #YungDSA #BB20 pic.twitter.com/cLNeaFryqj
एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा गया, “Bigg Boss 20 से इसको निकालो.” इन प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि अमन के कुछ व्यवहारों को लेकर दर्शकों का एक वर्ग नाराज नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: रैंकिंग टास्क में मिला 7वां नंबर तो भड़कीं लवप्रीत, बोलीं- मर जाऊंगी पर वहां जाकर नहीं बैठूंगी
यंग डीएसए को लेकर भी उठे सवाल
शो में यंग डीएसए को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिली. एक यूजर ने दावा किया कि यंग डीएसए की बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान को लेकर कथित नाराजगी अब सामने आ रही है.
">The truth about Yung DSA is finally coming out! It turns out he really hated the Bollywood industry and Salman Khan, and his voice doesn't even sound the same as what we're seeing on Bigg Boss 20. 😱 #BiggBoss20 #BB20 #QaziTouqeer #YungDSA #SalmanKhan @BeingSalmanKhan… pic.twitter.com/qWFWNTlooa
— Charu Shah (@ItsCharuShah) September 22, 2026
इसी पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया कि शो में उनकी आवाज वैसी क्यों नहीं लग रही, जैसी दर्शक पहले देखते या सुनते आए हैं. इससे पता चलता है कि यंग सच में MC Stan की एक्टिंग कर रहे हैं
गल्लू-कनिका की कहानी के बाद नई चर्चाएं
बिग बॉस 20 में रिश्तों और बॉन्डिंग को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है. सोशल मीडिया पर गल्लू और कनिका के समीकरण को लेकर पहले से ही चर्चाएं होती रही हैं. अब काजी-उदिति की बातचीत और अमन के व्यवहार को लेकर प्रतिक्रियाओं ने शो की ऑनलाइन चर्चा को और बढ़ा दिया है.
">Ek scene tha aur reactions ne usse full.......
— 𝐌𝐚𝐧𝐧🕊️ (@MannVibe) September 21, 2026
blockbuster bana diya 😂
Kanika ka drama, Gullu ka expression aur Love ka reactionsab alag level BB house mein har moment unexpected ho raha hai.
Comedy mil rahi hai toh episode miss kaise karein! 😭 #KanikaMann #Gullu… pic.twitter.com/krWOfKv9mt
एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि घर में पहले से ही कानिका और गल्लू की कथित लव स्टोरी की चर्चा हो रही थी और अब एक और समीकरण सामने आ गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी बॉन्डिंग को लेकर लगाई जा रही अटकलों और कंटेस्टेंट्स के वास्तविक रिश्ते के बीच फर्क करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मेरे फैंस बाहर हैं..." नॉमिनेशन के बाद Yung का अमन पर तंज, कहा- दूसरों के इशारों पर चलने वाली 'भेड़'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए