SS Rajamouli की 'Varanasi' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ दिखे निक जोनास और बेटी मालती

Updated:
विज्ञापन
SS Rajamouli की 'Varanasi' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, फोटो, इंस्टाग्राम

SS Rajamouli की 'Varanasi' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, फोटो, इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद पहुंची हैं. वह एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Priyanka Chopra and Nick Jonas Viral Video: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति और सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद पहुंचीं. एक पैपराजी ने उनका एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है प्रियंका हैदराबाद एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए पहुंची हैं. फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. बता दें 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Priyanka and Nick Jonas Hyderabad Airport Look: प्रियंका और निक जोनास का सॉर्टेड लुक: 

प्रियंका काफी सिंपल और कम्फर्ट लुक में नजर आई, उन्होंने डार्क ब्राउन को-ऑर्ड सेट के साथ ऑफ-शोल्डर टॉप पहना था और बेज कैप, काले सनग्लासेस और ब्राउन फ्लैट्स से अपना लुक पूरा किया. वहीं, निक जोनास ने ऑल-ब्लैक लुक चुना. उन्होंने काली शर्ट के साथ मैचिंग ट्राउजर, ब्लैक एंड व्हाइट चेक्ड स्नीकर्स और टिंटेड सनग्लासेस पहने थे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय निक अपनी गोद में मालती मैरी को लिए नजर आए.

View on Instagram

About Priyanka Chopra's Varanasi Film: प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी के बारे में

फिल्म 'वाराणसी' का आधिकारिक नाम पहली बार 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर इवेंट में सामने आया था. इस बड़े प्रोजेक्ट की पहली झलक 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर दुनियाभर के फैन्स को देखने को मिली थी. हालांकि, पूरी फिल्म की झलक सिर्फ इवेंट में मौजूद लोगों को दिखाई गई थी.

फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें वह मंदाकिनी के किरदार में नजर आ रही हैं. इसमें प्रियंका ने काले रंग की पोशाक पहनी है और उनके हाथ में बंदूक है. उनके चेहरे पर गंभीर भाव दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'वाराणसी' में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Nick Jonas Being a Bollywood Buff: निक को बॉलीवुड गॉसिप है पसंद

प्रियंका का हैदराबाद दौरा उस बातचीत के कुछ समय बाद हुआ, जिसमें उन्होंने जोनास ब्रदर्स के ऑफिशियल पॉडकास्ट ‘हे जोनास’ में निक के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि निक को अक्सर बॉलीवुड की ऐसी गॉसिप भी पता होती है, जिसकी उन्हें खुद जानकारी नहीं होती. प्रियंका ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक बार जब उन्होंने निक से किसी को अपनी ओर से शुभकामनाएं देने के लिए कहा, तो निक ने जवाब दिया, “नहीं, उनका ब्रेकअप हो गया है.”

निक ने यह भी बताया कि वह चुपचाप ऑनलाइन कुछ बॉलीवुड गॉसिप अकाउंट्स को फॉलो करते हैं, हालांकि उन्होंने किसी अकाउंट का नाम नहीं बताया.

About Nick Jonas and Priyanka Chopra: निक और प्रियंका के बारे में

प्रियंका और निक पहली बार 2016 में सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए संपर्क में आए थे. दोनों 2017 के मेट गाला में पहली बार साथ नजर आए. इसके बाद उन्होंने 2018 में शादी की और जनवरी 2022 में अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया.

 यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेम्पल में बर्तन धोकर की सेवा, फैंस कर रहे तारीफ


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola