सुशांत सिंह राजपूत के भाई का दावा, एक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला था, लेकिन हो गई हत्या

Updated:
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने दावा किया है कि दिवंगत एक्टर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, जिसमें कुछ सबूत दुनिया के सामने रखते, हालांकि उससे पहले उनकी हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के ताजासुशांत सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला था, लेकिन हत्या हो गई... एक्टर के चचेरे भाई का खुलासा, बोले- बिहारवासी को न्याय की उम्मीद आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके फैंस में एक बार फिर न्याय की उम्मीद जगी है. हाईकोर्ट ने दिशा की मौत की नए सिरे से CBI जांच के आदेश दिए हैं. दिशा, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं और 8 जून 2020 को मुंबई की एक इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी. इसके ठीक छह दिन बाद 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत मिले थे. दोनों घटनाओं के बीच महज छह दिन का अंतर होने की वजह से लंबे समय से इनके बीच संभावित कनेक्शन को लेकर सवाल उठते रहे हैं,

विज्ञापन

सुशांत के चचेरे भाई को अब भी न्याय की है उम्मीद

बिहार के पूर्णिया में सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव में उनके परिवार ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद खुशी जताई है. एक्टर के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया सिटी संग बात करते हुए कहा कि परिवार को अब भी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उन्हें उम्मीद है कि नई जांच से दोनों मौतों से जुड़े हालात को लेकर ज्यादा स्पष्टता सामने आएगी.

सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: पुराना स्टाफ हटते ही Sushant Singh Rajput अचानक बीमार कैसे पड़े... तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल, अपनी जिंदगी से जोड़ा कनेक्शन

क्यों हुई सुशांत सिंह राजपूत की हत्या

उन्होंने सुशांत की मौत को हत्या बताते हुए दावा किया कि दिवंगत अभिनेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, जिसमें वह कथित तौर पर कुछ सबूत सामने रखने वाले थे. उन्होंने कहा, "वह निडर लड़का था. वह किसी से नहीं डरता था. सुशांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला था और कुछ सबूत को सामने रखने वाला था. हमारा मानना है कि इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई."

नीरज बाबलू बोले- हमें शुरू से हत्या का शक था

बिहार के पूर्व मंत्री और सुशांत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बाबलू ने हाईकोर्ट के फैसले को उम्मीद बढ़ाने वाला बताया. उन्होंने आगे कहा, "जब सुशांत की मौत हुई थी, तब हमें लगा था कि यह हत्या है. हम मुंबई गए थे और वहां जो कुछ हुआ, उसके बारे में पता चलने के बाद से हम लगातार कहते रहे हैं कि सुशांत की हत्या हुई थी और सालियान की मौत का संबंध अभिनेता की हत्या से था."

View on Instagram

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की महाराष्ट्र सरकार ने मामले को दबाने की कोशिश की और सबूतों को खत्म या छिपाने के प्रयास किए गए. बाबलू के मुताबिक, हाईकोर्ट की दखल और नई CBI जांच ने सुशांत के परिवार के साथ-साथ बिहार और देशभर में उनके फैंस के बीच भी नई उम्मीद पैदा की है.

ये भी पढ़ें: 'अब खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का राज', दिशा सालियान केस में CBI की FIR के बाद एक्टर के भाई बोले- उद्धव सरकार ने मामले को दबाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन