सीवान में युवक की गला काटकर हत्या, नामजद आरोपित गिरफ्तार; पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो.गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी

Siwan News: सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में युवक की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

Siwan News: आंदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में युवक की गला काटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान फतेहपुर गांव निवासी मुडुर यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

परिजन के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

इस संबंध में सीवान के एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि आंदर थाना में मृतक के परिजन ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि फतेहपुर गांव निवासी मुडुर यादव ने उनके पुत्र मनोज कुमार यादव की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए मामले से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया.

तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर गिरफ्तारी

मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आंदर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी. पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय आसूचना का सहारा लिया.

जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित मुडुर यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

अन्य लोगों की संलिप्तता की भी होगी जांच

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि मामले का अनुसंधान अभी जारी है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस हत्या के कारणों, घटना में इस्तेमाल हथियार और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.

Also Read: NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, बिहार सरकार वापस लेगी दर्ज FIR, जल्द होंगे रिहा


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन