उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दीपके को बताया 'विष्णु का अवतार', बोले- एक कॉकरोच ने सिखाया सरकार को सबक

Updated:
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे (फोटो : X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई में आयोजित तिरंगा विजय सभा में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि "एक कॉकरोच ने सरकार को सबक सिखाया" और उन्हें 'विष्णु का अवतार' तक बता दिया. इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

Uddhav Thackeray on Abhijeet Dipke : मुंबई में शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से आयोजित तिरंगा विजय सभा में उद्धव ठाकरे ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर बड़ा बयान दिया. छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित सभा में उन्होंने कहा, "एक कॉकरोच जिसने सरकार को सबक सिखाया, वह असली विष्णु का अवतार है. यह अंधभक्तों पर देशभक्तों की जीत है." उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की.

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार को घेरा

उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का भी जिक्र किया. उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें कहा गया था कि एनडीए में इस्तीफे नहीं होते.

उद्धव ने कहा, "रक्षा मंत्री ने कहा था कि एनडीए में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान की रक्षा तो कर नहीं पाए." उन्होंने इसे छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत बताया.

राज ठाकरे ने नहीं की राजनीतिक टिप्पणी

सभा में मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने कोई बड़ा राजनीतिक भाषण नहीं दिया. उन्होंने सिर्फ मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस के कामकाज की तुलना की और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बात की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही. संभावित भीड़ को देखते हुए शिवाजी पार्क और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. कई रास्तों पर यातायात भी बंद रखा गया.

रैली में छात्रों और नेताओं ने क्या कहा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने कहा कि छात्रों पर हुए अन्याय ने पूरे देश के युवाओं को एकजुट कर दिया और यही एकता आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बनी. वहीं, सभा में शामिल एक समर्थक ने कहा कि सरकार सवालों से बच रही थी, लेकिन इस आंदोलन ने उसे जवाबदेह बनने के लिए मजबूर कर दिया. एक छात्रा ने कहा कि लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद छात्रों की एक बड़ी मांग पूरी हुई है, इसलिए वे इस जीत का जश्न मनाने पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें : भारी बारिश और भूस्खलन से चार धाम यात्रा पर ब्रेक, दो दिन तक नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola