BRICS Summit: 7 साल बाद दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम मोदी से इन मुद्दों पर होगी बात
पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फोटो ANI
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं. शिखर सम्मेलन से इतर, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. दोनों नेताओं की मुलाकात में सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आवागमन और वैश्विक स्थिति जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी.
BRICS Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलनमें भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह नयी दिल्ली पहुंचे. भारत ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में शनिवार और रविवार को 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है.
राष्ट्रपति शी करीब सात साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं. इससे पहले वे 2019 में मामल्लपुरम में अनौपचारिक शिखर वार्ता, 2016 में गोवा ब्रिक्स सम्मेलन और सितंबर 2014 में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए थे.
कजान और तियानजिन के बाद लगातार तीसरे साल मोदी-शी के बीच मुलाकात
चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि कजान और तियानजिन के बाद यह लगातार तीसरा वर्ष है जब दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. उन्होंने कहा, ‘‘चीन रणनीतिक मार्गदर्शन के अनुरूप भारत के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखेगा, संवाद बढ़ाएगा, मतभेदों को सुलझाएगा और एक-दूसरे की सफलता में सहयोग करने वाले साझेदार बनेगा.’’
ये भी पढ़ें: 6 साल बाद 21 सितंबर से शुरू होगी ग्वांगझू-नई दिल्ली उड़ान, BRICS Summit के बीच चीन से आई अच्छी खबर
इन प्रमुख मुद्दों पर होगी मोदी-शी के बीच बातचीत
- सीमा पर शांति और एलएसी : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने, सैन्य वापसी और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थायी शांति कायम करने पर.
- व्यापार असंतुलन और निवेश : व्यापार घाटे को कम करने, भारतीय उत्पादों को चीनी बाजार में पहुंच देने और व्यापारिक प्रतिबंधों पर.
- आवागमन और संपर्क : दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं (Direct Flights) फिर से शुरू करने, वीजा प्रक्रिया सरल बनाने और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर.
- वैश्विक स्थिति और ब्रिक्स सहयोग : वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच सप्लाई चेन को मजबूत करने और 'ग्लोबल साउथ' के हितों को आगे बढ़ाने पर.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान अशांति फैलाने की साजिश नाकाम, पन्नू के इशारे पर रची गई थी चाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए