नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी तेज, अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
डीसी-एसपी ने नेमरा में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, चार अगस्त से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश

डीसी और एसपी ने नेमरा में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन की पुण्यतिथि से पहले सभी निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है.

विज्ञापन

गोला (रामगढ़): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आगामी चार अगस्त को आयोजित होने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं. सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, उपविकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों ने नेमरा और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि चार अगस्त से पहले सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए. बताया गया कि कार्यक्रम को लेकर सोना सोबरन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है.

इसके अलावा उनकी स्मृति में अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं. बरलंगा से नेमरा तक सड़क किनारे रंग-रोगन, आकर्षक कलाकृतियों और सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र को भव्य स्वरूप दिया जा सके. अधिकारियों ने सभी कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola