झारोटेफ जिला इकाई की बैठक में संगठन विस्तार और एमएसीपी मुद्दे पर हुई चर्चा

बैठक में शामिल झारोटेफ रामगढ़ जिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्य | Prabhat Khabar Network
झारोटेफ रामगढ़ जिला इकाई की बैठक में संगठन विस्तार और एमएसीपी लाभ के विरोध पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने सभी प्रखंडों में कार्यकारिणी गठन का आह्वान किया.
रामगढ़: झारोटेफ रामगढ़ जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष श्याम किशोर महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन जिला सचिव बुद्धदेव मुंडा ने किया. इसमें प्रदेश उपमहासचिव डॉ. सुनील कुमार कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे. डॉ. कश्यप ने जिला इकाई से सभी प्रखंडों में कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूरा करने और अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया.
उन्होंने एमएसीपी लाभ से संबंधित सरकार द्वारा जारी पत्र के विरोध में 27 जुलाई को अपने-अपने विद्यालयों और कार्यालयों में विरोध दर्ज कराने की अपील की. साथ ही कर्मचारियों से संबंधित पत्र को जलाकर या फाड़कर निर्धारित कार्यक्रम के तहत विरोध दर्ज कराने का आग्रह किया. बैठक में एमएसीपी के मुद्दे पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सहयोग तथा विरोध कार्यक्रम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर भी चर्चा की गई.
बैठक में एमडी मिनहाज, गुलाम साबरी, बैजनाथ शर्मा, अनिल कुमार सिंह, सीताराम रविदास, सत्येंद्र कुमार रवि, नागेश्वर कुमार, संदीप कुमार, कोशिंदर कुमार, शशिकांत दुबे, डॉ. राजदीप कुमार, भानु प्रताप, मुकुल प्रसाद, अरुण मणि पांडे, अमित कुमार गिरी, अरविंद कुमार, दुर्योधन कुमार, आदित्य कुमार पांडे, दशरथ महतो, सुरेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










