चुटूपालू घाटी में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में सड़क हादसे में विवेक भारती की मौत हो गई है. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

रामगढ़: चुटूपालू घाटी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में रामगढ़ थाना में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला रजरप्पा थाना क्षेत्र के भैपुर निवासी चितामणि महतो के बयान पर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, 24 जुलाई की रात चुटूपालू घाटी में घर लौट रहे 29 वर्षीय विवेक भारती की बाइक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा, जहां 25 जुलाई की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. रामगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola