Toyota Innova Hycross Facelift का नया स्पाई वीडियो आया सामने, केबिन में दिखी नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन

Toyota Innova Hycross Facelift का टेस्ट म्यूल (Photo: navirusithan/Instagram)
Toyota Innova Hycross Facelift का नया स्पाई वीडियो सामने आया है. इसमें इसके केबिन की झलक देखने को मिली है. वीडियो में पहले से बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिखाई दी है। आइए देखते हैं वीडियो को.
भारतीय बाजार में Toyota Innova Hycross सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रीमियम MPV में से एक है. अब कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसकी टेस्टिंग भी भारतीय सड़कों पर शुरू हो चुकी है और कई बार टेस्ट म्यूल कैमरे में कैद हो चुका है. सामने आई तस्वीरों और वीडियो से इसके एक्सटीरियर की काफी झलक मिल चुकी है. वहीं, अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने आने वाली Toyota Innova Hycross Facelift के इंटीरियर की भी पहली झलक दिखा दी है. आइए देखते हैं वीडियो को.
देखें वीडियो
इस वीडियो को Navirusithan's World ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. टेस्ट म्यूल पूरी तरह कैमोफ्लाज से ढका हुआ था, लेकिन पहले सामने आई स्पाई तस्वीरों से इसके डिजाइन में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं, इसकी काफी जानकारी पहले ही मिल चुकी है.
टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल में शार्क-फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, रियर वाइपर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स भी नजर आए. इसके अलावा, Toyota फेसलिफ्ट अपडेट के तहत रियर बंपर का डिजाइन भी बदल सकती है, जिससे इसका पिछला हिस्सा और ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देगा.
View on Instagram
नई Toyota Hycross का डिजाइन आया सामने
सामने आई वीडियो से पता चलता है कि नई Toyota Hycross का साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा. इसमें फिलहाल वही अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं. फ्रंट लुक की बात करें तो MPV में पहले से ज्यादा पतले और स्टाइलिश LED हेडलैंप दिखाई पड़ते हैं. वहीं, फ्रंट ग्रिल और बोनट के नीचे वाला हिस्सा भी नए डिजाइन के साथ आ सकता है.
स्पाई वीडियो में दिखा Innova Hycross का केबिन
सामने आए स्पाई वीडियो की सबसे बड़ी खासियत इसका केबिन है. पहली नजर में डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही दिखता है, लेकिन इसकी नई टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है.
मौजूदा Innova Hycross में 10.1-इंच की लगभग चौकोर स्क्रीन मिलती है, जबकि टेस्टिंग के दौरान दिखी स्क्रीन पहले से ज्यादा चौड़ी और आयताकार (Rectangle) नजर आई. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बार 10.25 इंच या उससे भी बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दे सकती है. हालांकि, इसकी कन्फर्मेशन लॉन्च के बाद ही होगी.
ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Suzuki Brezza की पूरी प्राइस लिस्ट आई सामने, जानिए किस वेरिएंट की कितनी कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










