फैमिली के साथ डेली ट्रेवल के लिए ढूंढ रहे हैं 7-सीटर? ये 4 MPV हैं सबसे परफेक्ट ऑप्शन
फैमिली के लिए बेस्ट MPVs
दिल्ली-NCR में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग के बीच, परिवार के साथ घूमने के लिए 4 बेहतरीन 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV के ऑप्शन पर एक नजर डालें. जानिये इन गाड़ियों की रेंज, स्पेस और फीचर्स.
रोड ट्रिप, लंबी यात्राओं या शहर में घूमने के लिए 7-सीटर यानि MPV सबसे आरामदायक कारों में से एक मानी जाती है. इसमें शानदार इंटीरियर, ज्यादा लोगों के बैठने के लिए ज्यादा सीटें, फीचर्स से भरपूर केबिन और जरुरत पड़ने पर सामान के लिए ज्यादा जगह बनाने की सुविधा मिलती है. दिल्ली-NCR में डीजल गाड़ियों को सिर्फ 10 साल तक चलाने की मंजूरी और फ्यूल की कीमतों और मिक्स्चर को लेकर अनिश्चितता के चलते, अब सबसे बेहतरीन ऑप्शन इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही है. अगर आप भी अपने परिवार के रोज के सफर के लिए गाडी ढूंढ रहे है, तो इस आर्टिकल में 4 इलेक्ट्रिक MPV के ऑप्शन दिए गए है. सभी के बारे आइए जानते हैं.
Kia Carens Clavis EV
किया कैरेंस क्लैविस EV में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते है. एक 42 kWh पैक और दूसरा 51.4 kWh पैक. इसमें लगी परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर क्रमशः 132.7 bhp और 168.9 bhp की पावर जनरेट करती है. इसके अलावा, किया कैरेंस क्लैविस EV 255 Nm का पीक टॉर्क देती है. किया की यह इलेक्ट्रिक MPV 42 kWh बैटरी पैक के साथ 404 किमी और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 490 किमी की अधिकतम रेंज देती है. इसमें 7 लोग तक बैठ सकते है, जबकि 5 लोगों के बैठने पर इसमें काफी आराम मिलता है और तीसरी पंक्ति की सीटों को मोड़ने पर 645 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.03 लाख है.
BYD eMax
किया कैरेंस क्लैविस EV की तरह ही BYD eMax 7 में भी दो बैटरी पैक मिलते है,जिसमें 55.4 kWh पैक और 71.8 kWh पैक शामिल हैं. इसमें लगी AC परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर क्रमशः 160.9 bhp और 201.1 bhp की पावर देती है. इतना ही नही, BYD eMax 7 में 310 Nm का पीक टॉर्क भी मिलता है. खास बात यह है कि BYD eMax 7 को 55.4 kWh बैटरी पैक के साथ 420 किमी और बड़े 71.8 kWh बैटरी पैक के साथ 530 किमी की रेंज मिलती है. कैरेंस क्लैविस EV की तरह ही BYD eMax 7 में भी 7 लोग बैठ सकते है. इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते है, और थर्ड-रो की सीटों को मोड़ने पर यह 580 लीटर का बूट स्पेस देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹27.90 लाख है.
ये भी पढ़ें: 1462cc इंजन, 6 एयरबैग्स... देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर टूट पड़े कस्टमर्स, बिक्री में बना डाला नया रिकॉर्ड
3 VinFast VF MPV 7
वियतनाम की कार कंपनी विनफास्ट ने हाल ही में देश में अपनी इलेक्ट्रिक MPV, VF MPV 7 लॉन्च की है. विनफास्ट VF MPV 7 में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है. यह मोटर 201 bhp की अधिकतम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि VF MPV 7 में 517 किमी तक की ARAI-प्रमाणित रेंज मिलती है. इसके साथ ही, VF MPV 7 में 5 लोग आसानी से बैठ सकते है और इसमें लगभग 515 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹24.49 लाख है.
ये भी पढ़ें: 7 एयरबैग और ADAS से लैस XUV 7XO ने क्रैश टेस्ट में किया कमाल, मिले 5 स्टार, कितनी है कीमत?
MG M9
MG M9 फिलहाल भारत में बिकने वाली सबसे महंगी और सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है. MG M9 में 90 kWh का NMC बैटरी पैक मिलता है, जो इलेक्ट्रिक मोटर को पावर भेजता है. यह मोटर 241.65 bhp की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देती है. MG M9 में 548 किमी तक की रेंज मिलती है. इसके अलावा, यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV 7 लोगों के बैठने की क्षमता रखती है और तीसरी पंक्ति की सीटों को मोड़ने पर 945 लीटर का बूट स्पेस देती है. 1 करोड रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह सबसे लग्जरी MPVs में से एक है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹79.94 लाख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए