कारगिल के शहीदों को रोटरी क्लब ने दी श्रद्धांजलि
फोटो फाइल 27 आर-9 उपस्थित अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में रोटरी क्लब द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वीर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।
रामगढ़. रोटरी क्लब रामगढ़ की ओर से 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी हॉल सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य व सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रामचंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाजारटांड़ के छात्र-छात्राओं की वंदे मातरम् व सरस्वती वंदना के साथ हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अमरेश गणक ने किया. स्वागत भाषण आशीष दास व धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार संजू ने किया.
मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अद्भुत साहस का परिचय देकर देश की सीमाओं की रक्षा की. वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का प्रतीक है. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विवेक सिंह को रोटरी क्लब की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ एके बरेलिया, सुरेश पी अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, अरुण राय, कमलेश्वर सिंह, अमरेश गणक, आशीष दास, राजेश कुमार, राजेंद्र जैन, संजीव सिंह संजू, अनिल गर्ग, आलोक रतन चौधरी, संजय अग्रवाल, राहुल जैन, संजय शर्मा, मदन महेश्वरी, विजय पोद्दार, राजेश मेहता, मांगी गुप्ता, अभिषेक श्रॉफ, कांता सोबती, रजनी गुप्ता, सीमा सिंह, मंजू बरेलिया, संध्या गणक, नम्रता चौधरी, बलजीत कौर, जयेता दास सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए