लईयो में 42वें जिउतिया फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर बैठक
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
लईयो के लूगू बाबा मैदान में 42वां जिउतिया फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की है।
केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट
केदला, रामगढ़: लईयो स्थित लूगू बाबा मैदान में इस वर्ष 42वां जिउतिया फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर रविवार को कमेटी की बैठक हुई. बैठक में टूर्नामेंट को सफल बनाने के साथ मैच के दौरान मेला लगाने पर भी चर्चा की गयी.
मौके पर कमेटी अध्यक्ष मदन महतो, उपाध्यक्ष जयनाथ महतो, किशोर रजवार, कुमार विवेक, गोविंद महतो, चितरंजन महतो, महादेव महतो, गणेश सिंह, सुनील महतो, वासुदेव महतो, रमेश महतो, सचिव किस्टो कुमार महतो, सह सचिव जगमोहन महतो, गोविंद रजवार, नरेश काली, फलेंद्र महतो, सुमित कुमार, रबिंद्र रजवार, पंकज कुमार सिंह, हीरालाल महतो, जीवलाल महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सह कोषाध्यक्ष शिबू कुमार महतो, गंगा महतो, बैजनाथ महतो, राकेश कुमार महतो, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए