मकान गिरने के बाद आवास के लिए सीओ से लगायी गुहार
Updated:
विज्ञापन
मांडू के बंजी तुरी टोला निवासी दिव्यांग सुलेंद्र तुरी ने भारी बारिश में घर गिरने के बाद सीओ से सरकारी आवास आवंटित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट
विज्ञापन
केदला, रामगढ़: बारूघुटू उत्तरी पंचायत के बंजी तुरी टोला निवासी दिव्यांग सुलेंद्र तुरी (पिता स्व. जलसी तुरी) ने सीओ मांडू को आवेदन देकर आवास आवंटित कराने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि वह वर्षों से अपने परिवार के साथ मिट्टी के घर में रह रहे थे. अचानक हुई भारी बारिश के कारण उनका मकान गिर गया.
उन्होंने बताया कि किसी तरह परिवार का खर्च चला रहे हैं. उनकी आमदनी इतनी नहीं है कि नया घर बना सकें. ऐसे में पूरा परिवार गिरे हुए मकान में रहने को विवश है. उन्होंने सीओ से आवास आवंटित कराने की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन