चुट्टुपालू घाटी में डिवाइडर से टकराई यात्रियों से भरी बस, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 27 आर-10 चुट्टुपालू घाटी में डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस. | Prabhat Khabar Network

चुट्टुपालू घाटी में डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ की चुट्टुपालू घाटी में रांची से हजारीबाग जा रही बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रामगढ़ : चुट्टुपालू घाटी में सोमवार सुबह करीब आठ बजे रांची से हजारीबाग जा रही मनोज रथ बस (जेएच 02 एवी 7932) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. दुर्घटना के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में हाइड्रा क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola