एलसीएच कॉलोनी के ग्रामीणों ने ठप करायी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 11 Jun 2026 9:48 PM

विज्ञापन

एलसीएच कॉलोनी के ग्रामीणों ने ठप करायी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

विज्ञापन

केदला. सीसीएल की केदला भूगर्भ परियोजना स्थित एलसीएच कॉलोनी में पिछले 25 दिन से बिजली और पानी की समस्या है. इससे कॉलोनीवासी काफी परेशान हैं. गुरुवार सुबह में कॉलोनी के लोगों ने जेएलकेएम के बैनर तले करमटिया मोड़ के पास सीसीएल केदला-बसंतपुर वाशरी की कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कार्य को ठप करा दिया. बंद के कारण कोयला ढोने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी धरना पर बैठ गये. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम के मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बिहारी महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण कॉलोनीवासियों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. जब तक बिजली और पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद रहेगी. धरना स्थल पर सीसीएल प्रबंधन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया. मौके पर अनिल महतो, मेघलाल, नकुल, राजेश कुमार महतो, गौतम, रॉकी, प्रवीण कुमार, सपना देवी, रंजना देवी, लालदेव कुमार, अरुण प्रजापति, ओम प्रकाश गुप्ता, मोती चौहान, नकुल उरांव, नरेश गुप्ता, विजय कुमार, दर्शन कुमार, सतीश मौजूद थे

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola