रामगढ़ में कुजू के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट के फर्नेस में धमाका, नौ घायल, 2 की हालत गंभीर
इसी भट्ठी में हुआ धमाका
रामगढ़ के श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में रविवार दोपहर फर्नेस में हुए धमाके से हड़कंप मच गया. इस हादसे में नौ मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.
रामगढ़ः जिले के आरा रोड मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट लिमिटेड में रविवार की दोपहर फर्नेस (भट्टी) में जोरदार धमाका हुआ. इस दौरान भट्टी के पास काम कर रहे नौ लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत बेहद गंभीर है. इससे पहले धमाके में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में प्रबंधन ने कंपनी के निजी वाहनों से रामगढ़-रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. दो घायल तेश राणा (शिवपुरी, हजारीबाग) और रमेश्वर ठाकुर (नयीसराय, रामगढ़) की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित देवकमल अस्पताल रेफर किया गया है. देवकमल अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों की जांच की गई, जिसमें उन्हें 90 फीसदी झुलसा हुआ पाया गया.
इस संबंध में प्लास्टिक सर्जन सह अस्पताल संचालक डॉ अनंत सिन्हा ने बताया कि दोनों की स्थिति बेहद नाजुक है, इसलिए को आईसीयू में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, होप हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार ने बताया कि नौ घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिसमें दो की हालत गंभीर थी. इन्हें रांची रेफर किया गया है.
ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का विधानसभा घेराव आज, सरकार के आश्वासन के बावजूद CBI जांच और CGL रद्द कराने पर अड़े
अन्य घायलों का रामगढ़-रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
हादसे में घायल हुए राजेंद्र महतो (हजारीबाग), कुंजीलाल रविदास (आराकांटा, रामगढ़), धनंजय सिंह (पटना), परमेश्वर कुमार महतो (नावाटांड़, रामगढ़), संजय प्रसाद (रांची रोड, रामगढ़), विजय यादव (दरभंगा, बिहार), राजेंद्र महतो (चटाक, रामगढ़) शामिल हैं. इन सभी का इलाज रामगढ़-रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में किया जा रहा है.
इससे पहले धमाके में दो मजदूरों की हुई थी मौत
इससे पहले 22 सितंबर 2025 में भी फैक्ट्री में धमाका हुआ था. जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी. जबकि कई मजदूर घायल हो गए थे. अभी फिर से हुआ यह धमाका प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है.
ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में हंगामे के आसार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










