विश्व आदिवासी दिवस पर रामगढ़ में निकला विशाल बाइक जुलूस, सरना कोड लागू करने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 9 आर-4 मौके पर उपस्थित आदिवासी समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

विश्व आदिवासी दिवस पर रामगढ़ में आदिवासी छात्र संघ ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। सरना कोड लागू करने और जल, जंगल, जमीन की रक्षा की मांग उठाई गई।

विज्ञापन

रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. जुलूस रामगढ़ ब्लॉक चौक से पटेल चौक, घुटवा बाजार, सुभाष चौक, नायासराय चौक होते हुए गोला रोड से रामगढ़ समरहरणालय पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया.

सभा में वक्ताओं ने कहा कि आदिवासियों को एकजुट होकर जल, जंगल, जमीन, संस्कृति, भाषा व संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहना होगा. वक्ताओं ने भारत सरकार से जनगणना में सरना कोड लागू करने की मांग भी की.

मौके पर छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुनील मुंडा, जिला सचिव जगनारायण बेदिया, जगन्नाथ मुंडा, श्रीवास्तव मुंडा, रवि मांनकी, राजू मुंडा, रोहित करमाली, जुगनू मुंडा, प्रमोद मुंडा, विक्की आदिवासी, संजय मुंडा, निक्की बेदिया, तरुण मुंडा, रंजीत मुंडा, गणेश पहन, किशोर मुंडा, अरुण मुंडा, दीपक मुंडा, करु मुंडा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola