रामगढ़ में गणेश उत्सव की तैयारी को लेकर युवा सहयोग समिति की हुई बैठक, नयी कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 9 आर-2 बैठक में शामिल पूजा समिति के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर युवा सहयोग समिति की बैठक हुई, जिसमें भव्य आयोजन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया।

विज्ञापन

रामगढ़: श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से 14 सितंबर को आयोजित होने वाले गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को युवा सहयोग समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में उत्सव को भव्य व सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया गया.

कमेटी में भोलाराम को अध्यक्ष, गगन चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष व गगन करमाली व जय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया. नीरज मोदी व लालू सोनकर को सचिव तथा रजत गिरी व संदीप सोनकर को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गयी तथा सोनू कुमार, प्रीतम कश्यप व धीरज राम कोषाध्यक्ष बनाये गये.

राहुल सिंह को मीडिया प्रभारी व रोहित अग्रवाल, पंकज कुमार व आकाश यादव को पंडाल प्रभारी बनाया गया. प्रसाद प्रभारी की जिम्मेदारी अमर राम, प्रभाकर सोनकर, देव कुमार, कृष्ण मोदी और विकास को दी गयी.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola