रामगढ़ में वैश्य क्रांति सम्मेलन, समाज के मान-सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 9 आर-1 सभा को संबोधित करते मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व मंचासिन अतिथि | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में वैश्य मोर्चा द्वारा आयोजित वैश्य क्रांति सम्मेलन में समाज के अधिकारों और मान-सम्मान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

रामगढ़: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को महात्मा गांधी सभागार (रोटरी क्लब) में वैश्य क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की. विशिष्ट अतिथि रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी और सम्मानित अतिथि मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद थे. संचालन प्रधान महासचिव बीरेंद्र कुमार व हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहु ने किया.

इसके पूर्व वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य रोटरी क्लब से जुलूस निकालकर दामोदर नदी घाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल पहुंचे व पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद थाना चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जुलूस वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां दीप जलाकर सम्मेलन की शुरुआत हुई.

रामगढ़ जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता ने प्रस्तावना रखी. इस अवसर पर शंकर चौधरी व संजय प्रसाद को शॉल, बुके व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा कि समाज पार्टी से बड़ा है. उन्होंने वैश्य मोर्चा के आंदोलन की सराहना करते हुए समाज के संघर्ष में साथ देने की बात कही. संजय प्रसाद ने भी समाज के हित में हमेशा साथ रहने का भरोसा दिया.

महेश्वर साहु ने कहा कि महात्मा गांधी वैश्य मोर्चा के आदर्श हैं. वैश्य समाज के मान-सम्मान व अधिकार के लिए मोर्चा संघर्ष कर रहा है और अपनी मांगों को लेकर अंतिम सांस तक लड़ता रहेगा.

सम्मेलन को कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, जिला परिषद सदस्य देवंती देवी, वरीय उपाध्यक्ष ढ़लन साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, दिनेश्वर मंडल, लखन अग्रवाल, लक्ष्मण साहु, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, चतुर साहु, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, केंद्रीय प्रवक्ता रोहित कुमार साहु, केंद्रीय सचिव राजेंद्र साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ अरविंद कुमार, विश्वामित्र गुप्ता, जेपी अग्रवाल, हरिदास साव, रांची जिलाध्यक्ष कृष्णदेव साहु, महिला मोर्चा सचिव प्रीति साहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने किया. सम्मेलन को सफल बनाने में राहुल कुमार साहु, मुकेशलाल सिंदूरिया, भुनेश्वर साव, नंदकिशोर साहु, बद्री प्रसाद साहु, उपेंद्र शर्मा, रंजीत प्रसाद, संगीता रानी, बिंदु देवी, गीता देवी, सीता देवी, शंकर प्रसाद, आदित्य पोद्दार आदि का योगदान रहा.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola