रिझूनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, योगदान को किया याद

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 9आर-8- स्व रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मनोज कुमार महतो व अन्य. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में आजसू पार्टी ने पूर्व प्रमुख स्व रिझूनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई। मनोज महतो ने उनके शिक्षा और झारखंड आंदोलन में दिए योगदान को याद किया।

विज्ञापन

रामगढ़: आजसू पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को अलग झारखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रमुख स्व. रिझूनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने स्व रिझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

मनोज कुमार महतो ने कहा कि स्व रिझूनाथ चौधरी अलग झारखंड राज्य के बड़े समर्थक थे. आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. वे रामगढ़ जिले को शिक्षा का हब बनाना चाहते थे. उनका मानना था कि समाज के सभी लोगों का शिक्षित होना जरूरी है. उन्होंने बताया कि स्व रिझूनाथ चौधरी ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए 1995 में रजरप्पा प्रोजेक्ट में बालिका उच्च विद्यालय की शुरुआत की.

मनोज महतो ने कहा कि सीसीएल रजरप्पा में मजदूरों के हित में स्व रिझूनाथ चौधरी ने संघर्ष किया. उन्होंने स्व रिझूनाथ चौधरी को राज्य की महान विभूति बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की बात कही. कार्यक्रम में लालबिहारी महतो, दिनेश कुशवाहा, राजेंद्र महतो, नीरज मंडल, कुलदीप वर्मा, लेखराज महतो, बिट्टी सिंह, कैलाश रजक, संजय महतो, मनीष गोयल, नुनुलाल महतो, विकास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola