रामगढ़ में जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, पारंपरिक नृत्य-संगीत ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 8आर-9- दीप जलाकर आदिवासी महोत्सव की शुरूआत करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और प्रोजेक्ट समर्थ का हुआ शुभारंभ।

विज्ञापन

रामगढ़: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को टाउन हॉल रामगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला एवं विरासत के संरक्षण के साथ समुदाय के समेकित विकास पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग राजीव जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलों मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद- भैरव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कर की गयी. उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया.

आदिवासी संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत : विधायक

विधायक ममता देवी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, भाषा, कला एवं जीवनशैली हमारी समृद्ध विरासत का अभिन्न हिस्सा है. उन्होंने आदिवासी समुदाय के बच्चों को शिक्षा तथा युवाओं को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया.

संस्कृति और विकास साथ लेकर चलना जरूरी : उपायुक्त

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं अधिकारों के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर है. जिला प्रशासन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ आदिवासी समुदाय को योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर प्रयासरत है.

आदिवासी समुदाय का जंगल, जल और जमीन से गहरा संबंध : डीएफओ

वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि आदिवासी समुदाय का जंगल, जल और जमीन से गहरा संबंध है. उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया.

34 गांवों में चलेगा प्रोजेक्ट ''समर्थ''

महोत्सव के दौरान रामगढ़ जिले में पीवीटीजी एवं अनुसूचित जनजाति के समेकित विकास के लिए चयनित 34 गांवों में प्रोजेक्ट ''समर्थ'' का शुभारंभ किया गया. महोत्सव में आदिवासी संस्कृति पर आधारित फूड स्टॉल, पेंटिंग, रंगोली एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ एवं विभिन्न कला दलों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी. लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ वितरण किया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola