झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का तीसरा दिन आज, सदन में हंगामे के आसार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा की फाइल फोटो.

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर सदन के हंगामेदार रहने के आसार हैं. विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है, वहीं आंदोलनरत छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. अनुपूरक बजट पर भी आज चर्चा होगी.

विज्ञापन

रांचीः झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज सोमवार को तीसरा दिन है. सत्र के दौरान आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. महज पांच कार्य दिवसों वाले इस छोटे सत्र में जेपीएससी-जेएसएससी का मुद्दा हावी रहने के आसार हैं. विपक्ष ने छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार को सदन में घेरने की पूरी तैयारी कर ली है.

सदन में सरकार से मांगेंगे जवाब- नवीन जायसवाल

भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी मामले में आंदोलनरत छात्रों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोमवार को छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे, जबकि भाजपा विधायक सदन के अंदर सरकार से जवाब मांगेंगे. उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक अपनी जिद पर कायम है. छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर भाजपा पहले भी सदन में सरकार का ध्यान आकर्षित करती रही है.

शुक्रवार को भी सदन में हुआ था जोरदार हंगामा

मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विपक्षी विधायकों ने सदन के वेल में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की थी. प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 8,399 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया. इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

ये भी पढ़ें- परीक्षा रद्द करने के लिए आयोग में अध्यक्ष और एक सदस्य का होना जरूरी

विधानसभा घेराव के लिए निकल रहे आंदोलनकारी छात्र

वहीं, दूसरी ओर JPSC-JSSC घोटाला मामले के विरोध में आंदोलनरत छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए निकल पड़े है. छात्र सुबह 7:00 से ही जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराना विधानसभा ओर मार्च कर रहे हैं. ऑटो, ई रिक्शा से वे विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं. विद्यार्थियों की मांग है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करें और लिखित रूप से अस्वस्थ करें कि जेपीएससी और जेएसएससी में हुई गड़बड़ी मैं ठोस कार्रवाई होगी.

विधानसभा घेराव को लेकर जिला प्रशासन ने छात्रों से संयम बरतने और किसी भी प्रकार के उग्र या गैर-कानूनी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि झारखंड विधानसभा सत्र चल रहा है, इसलिए नया विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है. इसके तहत विरोध-प्रदर्शन और धरना देना गैर-कानूनी होगा. हिंसक या गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का विधानसभा घेराव आज, सरकार के आश्वासन के बावजूद CBI जांच और CGL रद्द कराने पर अड़े

1500 जवान मुस्तैद, ड्रोन से रखी जाएगी पैनी नजर

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कचहरी चौक से नया विधानसभा तक पूरे मार्ग को सुरक्षा घेरे में रखा गया है. 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इनमें रैप, आइआरबी, जिला पुलिस बल और क्यूआरटी के जवान शामिल हैं. एसएसपी राकेश रंजन खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी डीएसपी और थानेदारों को उपद्रव करनेवालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. सीनियर अधिकारी संभालेंगे मोरचा सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और कोतवाली एएसपी निखिल राय समेत कई डीएसपी व थानेदार अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात रहेंगे. पूरे रूट पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी. इसके लिए कंट्रोल रूम में विशेष टीम तैनात रहेगी. पुराना विधानसभा से नया विधानसभा तक जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola