परीक्षा रद्द करने के लिए आयोग में अध्यक्ष और एक सदस्य का होना जरूरी

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार ने 14वीं सिविल सेवा रेगुलर पीटी सहित बैकलॉग पीटी को रद्द करने पर सहमति जताई है. हालांकि, आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति न होने के कारण यह निर्णय प्रक्रिया में बाधा आ रही है. जानिए परीक्षा रद्द करने से जुड़े नियम और अन्य स्थगित परीक्षाएं.

विज्ञापन

रांचीः राज्य सरकार 14वीं सिविल सेवा रेगुलर पीटी सहित सिविल सेवा बैकलॉग पीटी रद्द करने पर सहमत है. आयोग के नियमानुसार, परीक्षा रद्द करने के लिए आयोग में अध्यक्ष और कम से कम एक सदस्य की नियुक्ति आवश्यक है. इसके बाद आयोग की बैठक में ही निर्णय लिया जा सकेगा. वर्तमान में आयोग में न तो अध्यक्ष हैं औ न ही सदस्य हैं. आयोग के सचिव/परीक्षा नियंत्रक राज्य सरकार के निर्देश पर परीक्षा स्थगित कर सकते हैं, लेकिन रद्द करने के लिए आयोग की स्वीकृति आवश्यक होगी.

21 जुलाई को सीआईडी छापेमारी के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने 25 जुलाई से आरंभ होने वाली 14वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 सहित अन्य नौ अन्य परीक्षाएं स्थगित कर दीं. इनमें एक अगस्त से शुरू होने वाले सिविल सेवा बैकलॉग-2023, 8 अगस्त से शुरू होने वाले सिविल सेवा बैकलॉग-2025, 6 सितंबर से शुरू होने वाली सिविल जज जूनियर लिखित परीक्षा, 8 सितंबर से शुरू होने वाली एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा, 11 सितंबर से होने वाली फैक्ट्री इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा, 19 सितंबर से शुरू होने वाली प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा, 25 सितंबर से शुरू होने वाली एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा और 26 सितंबर से शुरू होने वाली ब्यॉलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा शामिल हैं.

दूसरी तरफ टीडीपीएल ने फॉरेस्ट रेंज अफसर और सहायक वन संरक्षक परीक्षा का भी आयोजन किया गया है. इधर आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा देने वाली डॉ अनिमा हांसदा की बेटी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो रही हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही अपने आपको इस सिविल सेवा रेगुलर और बैकलॉग परीक्षा से लिखित रूप से अलग कर लिया था.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का विधानसभा घेराव आज, सरकार के आश्वासन के बावजूद CBI जांच और CGL रद्द कराने पर अड़े


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola