रांची के पॉश इलाके भी अब नहीं हैं सुरक्षित, बिजनेसमैन से ₹10 लाख तो बुजुर्ग से ₹1 लाख की चेन झपटी

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में अपराधी

रांची के पॉश इलाकों में भी अब सुबह की सैर सुरक्षित नहीं है। मोरहाबादी में एक बिजनेसमैन से ₹10 लाख की सोने की चेन झपटी गई। यह घटना राजधानी में बढ़ती अपराध की ओर इशारा करती है।

विज्ञापन

रांची: राजधानी में अब मॉर्निंग वॉक पर निकलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है. पॉश इलाका मोरहाबादी से लेकर डोरंडा तक बाइक सवार अपराधी बेखौफ होकर मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं.

शनिवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने मोरहाबादी में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बिजनेसमैन से करीब 10 लाख रुपये की दो सोने की चेन झपट ली. वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके की पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.

नीले रंग की यामाहा R15 बाइक पर सवार अपराधी

पीड़ित की पहचान बरियातू रोड स्थित राधाकृष्ण गार्डन निवासी दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने लालपुर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार सिंह शनिवार सुबह करीब 8:37 बजे अपने दो दोस्तों के साथ मोरहाबादी में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. वे रिजर्व ऑफिस के पास धीरे-धीरे दौड़ रहे थे. इसी दौरान नीले रंग की यामाहा R15 बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ विद्यार्थियों का विधानसभा मार्च, तिरंगा लेकर निकले छात्र

गले से झपटी दोनों सोने की चेन

बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने अचानक दीपक कुमार सिंह के गले से दोनों सोने की चेन झपट ली. इसके बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मौके से फरार हो गए पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों को आखिरी बार हॉटलिप्स चौक से दुर्गा मंदिर की ओर जाते हुए देखा गया है. लालपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बाइक व अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ओडिशा से बरामद हुए दोनों लापता नाबालिग

15 दिनों में हो रही रांची में चेन झपटमारी

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में रांची के अलग-अलग इलाकों में चेन झपटमारी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.


विज्ञापन
शेखर सुमन

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola