सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ओडिशा से बरामद हुए दोनों लापता नाबालिग

Updated:
विज्ञापन

परिजनों को बच्चा सौंपते पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के गिरदा ओपी क्षेत्र से लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने ओडिशा के बिसरा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा के गिरदा ओपी क्षेत्र से शुक्रवार को लापता हुए दोनों नाबालिग बच्चों को पुलिस ने ओडिशा के बिसरा क्षेत्र से बरामद कर लिया हैं . ज्ञात हो कि बानो के गिरदा क्षेत्र की तुरी बस्ती से दो बच्चे, अजीत (10 वर्षीय) और राज तुरी ( 8 वर्षीय) शुक्रवार दोपहर से लापता हो गए थे और उनकी साइकिल रेलवे स्टेशन के पास मिली थी.

गिरदा ओपी में 8 अगस्त को दिया था आवेदन

इस मामले में आठ अगस्त को एक महिला ने गिरदा ओपी में आवेदन देकर बताया था कि उसका दस वर्षीय पुत्र अजीत और पड़ोस का आठ वर्षीय  राज तुरी सात अगस्त से  घर से लापता हैं.

पुलिस ने की  त्वरित कार्रवाई

गिरदा ओपी में आवेदन मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गयी.

ये भी पढ़ें: बानो: तुरी बस्ती के दो नाबालिग बच्चे लापता, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

ओडिशा के बिसरा से मिले बच्चे

विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार खोजबीन की और परिजनों ने भी जब अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला कि दोनों बच्चे ओड़गा से ट्रेन से कहीं चले गए . फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दोनों बच्चों के ओडिशा के बिसरा से बरामद कर लिया .फिर पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola