सिमडेगा में हाथी हमले में ग्रामीण की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम : Prabhat Khabar

सिमडेगा में हाथी के हमले से हुई मौत के विरोध में ग्रामीणों ने लाडो चौक जाम किया. डीसी को बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

सिमडेगा: सिमडेगा जिले में हाथी के हमले में भून्डूपानी निवासी नुएल बरला की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में लाडो चौक पर सड़क जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो ने किया.

सड़क जाम के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप

सड़क जाम के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर लंबी कतारें लग गयीं. इस दौरान ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी गयी. उनका आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, इसके बावजूद वन विभाग की ओर से पर्याप्त सतर्कता और सुरक्षा उपाय नहीं किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों के समर्थन में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो

ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर उठाया सवाल

ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो ने बताया कि ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि सिमडेगा उपायुक्त स्वयं मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता करें. साथ ही हाथी हमले की घटना में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग कर्मियों पर कार्रवाई तथा मृतक नुएल बरला के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उपायुक्त मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं करतीं, दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक जाम जारी रहेगा.

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की एकजुटता और आक्रोश साफ नजर आया. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: रांची में तेज रफ्तार कार ने फौजी वाहन में मारी जोरदार टक्कर, दो युवती सहित तीन घायल


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola