सिमडेगा मेें SP ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्यायें सुनते SP : प्रभात खबर

सिमडेगा एसपी कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस अधिक्षक कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे. कार्यक्रम में SP श्रीकांत एस खोटरे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं. उन्होंने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निवारण करने का निर्देश दिया.

भूमि विवाद, मारपीट, साइबर अपराध की समस्याएं

जनसंवाद के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति से क्रमवार उनकी समस्या और शिकायतों की विस्तृत जानकारी एसपी ने ली. इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, थाना स्तर पर लंबित मामलों सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को सौंपे.

ये भी पढ़ें: खूंटी में विश्व आदिवासी दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा संस्कृति का रंग, संरक्षण का लिया संकल्प

पुलिस अधिक्षक ने त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा मामलों के समाधान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया.

जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय

पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं.

ये भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस: जल, जंगल, जमीन ही आदिवासी समाज की पहचान


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola