विश्व आदिवासी दिवस: जल, जंगल, जमीन ही आदिवासी समाज की पहचान

Updated:
विज्ञापन

फोटो कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि , प्राचार्य व अन्य, कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं व शिक्षक | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के सेंट जेवियर्स कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर ग्लैडसन डुंगडुंग ने जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया.

विज्ञापन

सिमडेगा: सेंट जेवियर्स कॉलेज, सिमडेगा में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, अधिकार और जल, जंगल व जमीन के संरक्षण पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में मानवाधिकार कार्यकर्ता और आदिवासी मामलों के विशेषज्ञ ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल व जमीन से जुड़ी है. अपनी पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक और संगठित होने की जरूरत है.

युवाओं से अधिकारों को समझने की अपील

कॉलेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ग्लैडसन डुंगडुंग ने आदिवासी समाज की ऐतिहासिक विरासत, अधिकारों और वर्तमान चुनौतियों पर विचार रखे. उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों को समझने और सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का विषय नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज के अस्तित्व और पहचान से भी जुड़ा हुआ है.

संस्कृति और परंपरा से जोड़ना उद्देश्य

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के एसटी/एससी सेल, इंडिजिनस क्लब और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इसका उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ना था.

कार्यक्रम में हमारी संस्कृति–हमारा गौरव, हमारे अधिकार–हमारी पहचान” और “एकता में शक्ति–यही है हमारी शान” जैसे संदेशों के माध्यम से आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और पहचान को सहेजने का आह्वान किया गया.

ये भी पढ़े: विश्व आदिवासी दिवस पर बोकारो में निकलेगी विशाल रैली, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

ये भी पढ़े: आदिवासी दिवस पर रांची में जेल चौक से निकलेगा जतरा, 5000 कलाकार होंगे शामिल

कॉलेज के प्राध्यापक रहे मौजूद

मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोशन बा, उप प्राचार्य फादर ब्रूनो टोप्पो, डॉ. फादर सुशील बिलुंग, एसटी/एससी सेल के समन्वयक डॉ. सुनील केरकेट्टा, सेल के सदस्य जस्टिन सोरेंग, जेसिका निधि तिग्गा, बिपिन मिंज और निशी तिर्की मौजूद थे.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola