आदिवासी दिवस पर रांची में जेल चौक से निकलेगा जतरा, 5000 कलाकार होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर होगा रांची में विशेष आयोजन, Pic Credit- Facebook

रांची में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में 9 और 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस दो दिवसीय भव्य समारोह में 5000 से अधिक कलाकार, पारंपरिक खान-पान, कला-शिल्प प्रदर्शनी, और रोमांचक ड्रोन शो मुख्य आकर्षण होंगे.

विज्ञापन

World Tribal Day Jharkhand: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारी अंतिम चरण में है. महोत्सव का शुभारंभ 9 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे होगा. दो दिवसीय आयोजन में जतरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक जनजातीय खान-पान, कला- शिल्प प्रदर्शनी, आदिवासी पुस्तक मेला, 5डी इमर्सिव जोन, ड्रोन शो, वृत्तचित्र व फिल्म महोत्सव तथा परिधान फैशन शो मुख्य आकर्षण होंगे.

जतरा के लिए विशेष रूट, मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत 

महोत्सव के पहले दिन आयोजित जतरा के लिए विशेष रूट तय किया गया है. जिसमें देशभर के 5000 आदिवासी समुदाय के कलाकार भाग लेंगे. ये अपने-अपने पारंपरिक वेष-भूषा और वाद्य यंत्र के साथ नाचते-गाते शामिल होंगे. जतरा की शुरुआत जेल म्यूजियम से होगी. यहां से प्रतिभागी गेट संख्या-1 (प्रवेश द्वार) से जेल चौक होते हुए सीधे करमटोली चौक पहुंचेंगे. आदिवासी हॉस्टल के पास गेट संख्या-2 बनाया गया है. इसके बाद गेट संख्या-3 से करमटोली चौक से बायां मोड़ लेकर प्रेस क्लब, लोकायुक्त कार्यालय होते हुए जुलूस आगे बढ़ेगा. गेरिसन चौक पर गेट संख्या-4 बनाया गया है. यहीं पर मुख्यमंत्री जतरा में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे. यहां से जतरा दाहिने मुड़ कर मोरहाबादी मैदान की ओर जायेगी. मोरहाबादी में वीआईपी प्रवेश के लिए गेट संख्या-5 बनाया जा रहा है, जहां से मुख्य अतिथियों का प्रवेश होगा. आयोजकों के अनुसार, जतरा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पांच प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गयी है.

मांदर की थाप से लेकर पारंपरिक व्यंजन और ड्रोन शो होंगे आकर्षण 

आदिवासी महोत्सव में मांदर की थाप से लेकर पारंपरिक व्यंजन और ड्रोन शो आकर्षण के केंद्र होंगे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत झारखंड के अन्य आंदोलनकारी व शहीदों पर विशेष ड्रोन और लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है. ट्राइबल फैशन भी होगा. एक 5डी इमर्जिंग जोन बनाया गया है. जिसमें शिबू सोरेन की पूरी जीवनी से लोग परिचित हो सकेंगे. फिल्म शो का भी आयोजन किया गया है. साथ ही कई वृत्त चित्र भी दिखाये जायेंगे. झारखंड की चित्रकला शैली व कला शिल्प पर भी एक गैलरी होगा. आदिवासी जनजीवन पर कई गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया है. समापन 10 अगस्त को होगा. दो दिवस महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी कल्याण विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: वायरल वीडियो विवाद: कांग्रेस नेता अभिलाष साहू बोले- आवाज मेरी नहीं, न मेरे हैंडल से हुआ लाइव

ये भी पढ़ें: रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का हुआ तबादला, अमरेंद्र प्रसाद बने नए सीएस


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola