बेतिया के द्वारिकापुरी मोहल्ले में जलजमाव के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, स्थायी समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

द्वारिकापुरी मोहल्ले के लोग जलजमाव और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था से तंग आकर सड़क पर उतर आए हैं. उन्होंने नगर निगम पर समुचित नाला निर्माण न कराने का आरोप लगाते हुए पक्के नाले की मांग की है. समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bettiah News: नगर निगम के वार्ड संख्या-27 स्थित द्वारिकापुरी मोहल्ले के लोग गुरुवार को जलजमाव और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था के विरोध में सड़क पर उतर आए. स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर पूरे इलाके के लिए समुचित नाला निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए सड़क और पक्के नाले के निर्माण की मांग की. लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.

विज्ञापन

द्वारिकापुरी में जलनिकासी व्यवस्था पर लोगों का फूटा गुस्सा

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पूरे मोहल्ले के पानी की निकासी के लिए पक्का नाला नहीं बनाया गया. इसके बजाय 16 फीट चौड़ी गली को काटकर लगभग 12 फीट कर दिया गया और उसी रास्ते से पानी की निकासी की जा रही है. इससे करीब 100 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हल्की बारिश में डूब जाता है पूरा मोहल्ला

स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूली बारिश होते ही पूरा मोहल्ला घुटने भर पानी में डूब जाता है. घर से बाहर निकलने, मंदिर जाने, बच्चों को स्कूल भेजने और मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों को गंदे पानी और नाले से होकर गुजरना पड़ता है. जलजमाव के कारण मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें:चौतरवा गोलीकांड में बड़ा फैसला: पिता-पुत्र को हत्या के प्रयास में आजीवन कारावास, 1-1 लाख जुर्माना

नगर निगम और प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त, महापौर, जिलाधिकारी, सांसद, प्रमंडलीय आयुक्त, उप विकास आयुक्त और वार्ड पार्षद को ज्ञापन सौंपकर सड़क एवं पक्के नाले का निर्माण कराने, गली से पानी की निकासी बंद करने तथा स्थायी समाधान की मांग की. ज्ञापन पर राजू शर्मा, पप्पू कुमार, राजेश्वर प्रसाद, राजेंद्र भगत, विजय कृष्ण, राजीव कुमार, राजेश कुमार, सुजीत कुमार, अश्विनी राज, मिंटू राय सहित बड़ी संख्या में लोगों के हस्ताक्षर हैं.

समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

यह भी पढ़ें:चौतरवा गोलीकांड में बड़ा फैसला: पिता-पुत्र को हत्या के प्रयास में आजीवन कारावास, 1-1 लाख जुर्माना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन