VIDEO : मंत्री दीपक प्रकाश के MLC बनने पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा, सुनिए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को राज्यपाल ने विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है. पिछले 8 महीने से बिना सदन के सदस्य रहते हुए मंत्री पद पर बने रहने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था. जानिए इस पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया.

विज्ञापन

Mantri Deepak Prakash : बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें बीजेपी नेता देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर मनोनीत किया है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह आज शाम 5 बजे मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी पद की शपथ दिलायेंगे. बता दें कि, पिछले 8 महीने से वह किसी सदन के सदस्य रहे बिना ही मंत्री पद पर बने हुए थे. ऐसे में मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था.

विज्ञापन

बेटे के एमएलसी बनने पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया

बेटे के एमएलसी बनने पर आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह पहले से ही तय था और जो तय था वही हुआ है. इसके साथ ही हाईकोर्ट में मामले के जाने औ विपक्ष के सवालों पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बात रखी है. सुनिए वीडियो में उपेंद्र कुशवाहा क्या कह रहे हैं?



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन