JSLPS में 1300 नए पदों पर होगी भर्ती, 30 लाख का एक्सीडेंटल कवर और बढ़े भत्ते, हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा

Updated:
विज्ञापन

जेएसएलपीएस

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की नई मानव संसाधन पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है. इस पॉलिसी के तहत 1300 नए पदों का सृजन होगा और कर्मियों को विभिन्न भत्तों और बीमा योजनाओं में वृद्धि का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

JSLPS Recruitment 2026, रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की नयी मानव संसाधन (एचआर) पॉलिसी को हरी झंडी मिल गयी है. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर अब नयी व्यवस्था लागू होगी. इसमें करीब 1300 अतिरिक्त पदों का सृजन किया जायेगा. इससे रोजगार के अवसर तैयार होंगे, ऐसा जेएसएलपीएस की क्षमता बढ़ाने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए किया गया है. इस तरह अब जेएसएलपीएस सशक्त हो जायेगा.

नई व्यवस्था में कर्मियों को मिलेंगे कई तरह के लाभ

नयी व्यवस्था में कर्मियों को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे, इसमें कर्मियों के लैपटॉप और संचार भत्ते में वृद्धि की गयी है. पहले यह कम था, जिससे परेशानी हो रही थी. पहली बार जेएसएलपीएस के कर्मियों को शिक्षा भत्ता के साथ व्यावसायिक विकास भत्ता मिलने जा रहा है. ये कदम कर्मियों के परिवार के शैक्षणिक विकास के लिए लाभकारी होगा.

ये भी पढ़ें: JPSC Scam: स्टूडेंट्स ने बनाई 11 लोगों की लिस्ट, प्रशासन बोला- 'सिर्फ छात्रों से होगी बात', राहुल गांधी ने किया फोन

क्या कहती हैं ग्रामीण विकास मंत्री

कर्मियों के सुरक्षित, समृद्ध और सुशहाल भविष्य के लिहाज से यह बड़ा कदम है. लंबे समय से नयी मानव संसाधन व्यवस्था लागू करने की मांग उठ रही थी. आज सरकार ने जेएसएलपीएस कर्मियों को यह सौगात दी है. अब अतिरिक्त पद पर रोजगार सृजन के साथ काम को गति मिलेगी.

दीपिका पांडेय सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री

प्रति माह 1000 हजार रुपये प्रति माह कर सकेंगे क्लेम

कर्मी अब प्रति माह स्वास्थ्य लाभ मद में 1000 रुपये तक का क्लेम कर सकेंगे, नयी मानव संसाधन व्यवस्था में पात्र कर्मियों को ग्रेच्युटी देने के साथ प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों के क्षेत्र भ्रमण भत्ता में वृद्धि की जायेगी. जिला स्तर के कर्मियों को भी क्षेत्र भ्रमण भत्ते का लाभदिया जायेगा. इसके अलावा कर्मियों की समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि 20 लाख से बढ़ा कर 30 लाख कर दी गयी है. वहीं समूह मेडिक्लेम बीमा राशि 5 लाख से बढ़ा कर 20 लाख कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 6 IPS समेत 1000 जवान तैनात


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola