रांची में दो दिनों से जलसंकट, बूटी प्लांट की खराबी से 3 लाख लोग परेशान
नल से टपकता पानी (image credit : canva)
रांची के एक दर्जन से अधिक इलाकों में बूटी जलागार में खराबी के कारण दो दिनों से जलापूर्ति ठप है. करीब 3 लाख की आबादी पानी के अभाव से जूझ रही है. मंगलवार से सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है.
झारखंड की राजधानी रांची के एक दर्जन से अधिक इलाकों में दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है. बूटी जलागार से निकलने वाली टाउन पाइपलाइन में खराबी आने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी. इससे करीब तीन लाख की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पानी के अभाव में लोगों को बाजार से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ी.
बूटी प्लांट में लीकेज से कई इलाकों में जल संकट
जलापूर्ति बाधित होने से इएमएस, बूटी, कोकर, कांटाटोली, सामलौंग, चुटिया, डंगराटोली, बहुबाजार, सिरमटोली, पत्थलकुदवा, कुरैशी मोहल्ला समेत कई इलाकों में त्राहिमाम की स्थिति है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं के अनुसार, बूटी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रविवार को लीकेज की समस्या आ गयी थी.
ये भी पढ़ें- रात में क्रेटा ने युवक को कुचला, सुबह मौत से भड़का आक्रोश, शव रखकर लोगों ने सड़क किया जाम
मरम्मत पूरी, बाकी इलाकों में मंगलवार से जलापूर्ति सामान्य
हालांकि, इसकी मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और रातू रोड तथा जिला स्कूल क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल कर दी गयी है. विभागीय अभियंता ने बताया कि मंगलवार को बाकी सभी प्रभावित इलाकों में भी पानी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य कर दी जायेगी.
ये भी पढ़ें- टीला इंस्टीट्यूट के B Pharma काउंसेलिंग में शामिल होने का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने PCI को दिया निर्देश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए