रांची के मेन रोड पर बनेगा भव्य काल्पनिक मंदिर का पंडाल, विशाल क्लब दुर्गा पूजा मना रहा स्वर्ण जयंती वर्ष

Updated:
विज्ञापन

रांची के मेन रोड पर बनेगा भव्य काल्पनिक मंदिर का पंडाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची की विशाल क्लब दुर्गा पूजा समिति मना रही है स्वर्ण जयंती वर्ष. 10 लाख के बजट में बनेगा भव्य काल्पनिक मंदिर, 15 अक्टूबर से होगा शुभारंभ. जानें पूरी तैयारी.

विज्ञापन

रांची के मेन रोड स्थित विशाल क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी पूजा का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है. काल्पनिक मंदिर की थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. वर्ष 1977 से लगातार पूजा का आयोजन कर रही समिति ने स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. पूरे आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. इसमें पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा, प्रतिमा, पूजा सहित अन्य व्यवस्थाओं का खर्चशामिल है. समिति अपने संस्थापकों स्व चमरा राम, देवी निषाद, लक्ष्मी विश्वकर्मा, किशोरी निषाद, अरुण विश्वकर्मा, लाला विश्वकर्मा, कृष्ण देव ठाकुर, जितेंद्र प्रसाद व जगन्नाथ सिंह के योगदान को नमन कर रही है. इन्हीं के दूरदर्शीप्रयासों से वर्ष 1977 में पूजा की नींव रखी गयी थी.

विज्ञापन

आरती, महाप्रसाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम

पूरे मेन रोड क्षेत्र में थीम आधारित लाइटिंग व आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. समिति के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा व संरक्षक मौसम निषाद ने कहा कि 1977 में हमारे संस्थापकों द्वारा शुरू की गयी यह यात्रा आज अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. उत्सव के दौरान महाआरती, महाप्रसाद वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. 15 अक्तूबर पंचमी तिथि से प्रतिमा अनावरण, पंडाल का उदघाटन व विधिवत पूजा का शुभारंभ किया जायेगा. वहीं, 21 अक्तूबर विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी.

ये भी पढ़ें- 31 जवाब देकर निकला अभ्यर्थी, बाकी ओएमआर दफ्तर में भरी; मेंस की कॉपी घर पर लिखी

कमेटी के पदाधिकारियों के नाम

अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश निषाद, कोषाध्यक्ष कुणाल सिंह, आदित्य विश्वकर्मा, सचिव शेखर प्रसाद, उपसचिव अमर निषाद, आकाश निषाद, विशाल निषाद, प्रियांशुविश्वकर्मा, संरक्षक मौसम निषाद, शंकर प्रसाद, मुनीश सोनी.

ये भी पढ़ें- रात में क्रेटा ने युवक को कुचला, सुबह मौत से भड़का आक्रोश, शव रखकर लोगों ने सड़क किया जाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola